BREAKING छींद बाबा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची चीख पुकार
दुर्घटना में दो दर्जन घायल, 10 गम्भीर, खिरिया से छींद जा रहे थे श्रद्धालु

पिपरिया। रविवार दोपहर को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 8 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह लोग खिरिया से छींद दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसा बनखेड़ी ब्लॉक की कामटी मुर्गिधाना मार्ग पर हुआ। जहां ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली में सवार करीब 25 महिला पुरुष यात्रियों में से अधिकांश लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गम्भीर बताई जा रही है। टीआई शंकरलाल झारिया ने बताया दुर्घटना हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली खापाकला गांव के पास पलटी है। ट्रॉली में सवार करीब 20 लोग घायल हुए हैं। पुलिस दल मौके पर पहुंचाया है। घायलों को तत्काल बनखेड़ी अस्पताल शिफ्ट कराया जा रहा है। टीआई ने बताया नरसिंहपुर के खिरिया गांव से छींद मंदिर दर्शन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से यात्री जा रहे थे उसी दौरान बनखेड़ी के कमती मुर्गिधाना मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना का पता चलते ही सबसे पहले आसपास के ग्रामीणों ने घायल यात्रियों को ट्रॉली से बाहर निकालने में मदद की। उसके बाद पिपरिया-बनखेड़ी 108 डायल 100 मौके पर पहुंची। 108 ईएमटी तारिक अली ने बताया दुर्घटना में कई घायल हैं इसमें 10 की हालत गम्भीर है। पिपरिया बनखेड़ी की सभी एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राली से यात्रियों की आवाजाही पर रोक नहीं लग पा रही है। अनेक हादसे हो चुके हैं लेकिन इससे ग्रामीण कोई सबक नहीं लेते। गौरतलब हो ट्रॉली ओवरलोड होने की वजह से अनियंत्रित होकर कभी भी पलट जाती है। हादसे होने के बावजूद लोग ध्यान नही दे रहे हैं।

अब पाइए अपने शहर ( Hoshangabad News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज