scriptकार ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन घायल | road accident 3 injured in itarsi | Patrika News

कार ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन घायल

locationहोशंगाबादPublished: Feb 10, 2019 11:32:25 am

Submitted by:

sandeep nayak

नेशनल हाईवे-69 पर हुई दुर्घटना

Accident

Accident

इटारसी। नेशनल हाइवे-69 पर प्लेटिनम रिसोर्ट के पास रात में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर है। घटना कार और ऑटो की टक्कर से हुई है। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया था, घटना के बाद ऑटो में सवार लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
नर्मदा हॉस्पिटल के प्रबंधक मनोज सारन ने बताया होशंगाबाद से इटारसी के बीच प्लेटीनम रिसोर्ट के सामने एक वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। ऑटो में कुछ सावारियां थी, ऑटो पलटने से तीन यात्री घायल हो गए, जिसमें से १ की हालत गंभीर है।
घटना के समय नर्मदा अस्पताल का स्टाफ ड्यूटी से लौट रहा था इस दौरान यह घटना हुई है। हादसे में घायल संध्या मांझी पति दिलीप 39 वर्ष, और शांति अहिरवार पति मुकेश अहिरवार 40 साल निवासी सूरजगंज नर्मदा अस्पताल के कर्मचारी हैं। इनमें शांति अहिरवार की हालत गंभीर है। एक अन्य घायल दिनेश ठाकुर पिता कोमल ठाकुर 55 साल मालवीय गंज टेलरिंग का काम करते हैं और वे भी होशंगाबाद से लौट रहे थे जो इस घटना में घायल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो