scriptroad accident सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सात घायल | road accident 9 injured and 1 death in hoshangabad or betul | Patrika News

road accident सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सात घायल

locationहोशंगाबादPublished: Feb 23, 2019 05:32:57 pm

Submitted by:

sandeep nayak

दूसरे हादसे में एक की मौत दो घायल

road accident 9 injured and 1 death in hoshangabad or betul

road accident सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सात घायल

होशंगाबाद. शनिवार का दिन सड़के हादसे के नाम रहा। यहां दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 8 लोग घायल हो गए और १ की मौत हो गई। एक घटना बैतूल की है तो दूसरी घटना इटारसी की है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना : सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
बैतूल शहर में कुछ मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव से शहर में आए थे। शहर के पास पहुंचते ही उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सभी घायलों के लिए १०८ वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। यहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दूसरी घटना : कार ने बाइक को मारी टक्कर
दूसरी घटना होशंगाबाद जिले के इटारसी की है। जहां पर एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुखतवा के पास पास की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो