scriptRamzan 2020: शब-ए बारात की रात क्या है खास, शहर काजी ने ईद के लिए की खास अपील | shabe qadar ki rat mulk ki salamati ke liye hogi ibadat | Patrika News

Ramzan 2020: शब-ए बारात की रात क्या है खास, शहर काजी ने ईद के लिए की खास अपील

locationहोशंगाबादPublished: May 20, 2020 11:56:26 am

Submitted by:

poonam soni

रमजान का तीसरा अशरा आज से शुरू

Ramzan 2020: शब-ए बारात की रात क्या है खास, शहर काजी ने ईद के लिए की खास अपील

Ramzan 2020: शब-ए बारात की रात क्या है खास, शहर काजी ने ईद के लिए की खास अपील

होशंगाबाद. इबादतों और बरकतों का महीना रमजान तीसरे अशरे में पहुंच गया है। आज रमजान का 26वां मनाया जाएगा। यह रमजान माह का सबसे बड़ा और खास रोजा होता है। माना जाता है कि आज की रात इसी मुकद्दस रात में कुरआन अवतरित हुआ था। इसलिए इसे शबे कद्र की रात कहते हैं। जिसमें ऐतकाफ की नमाज शुरू होगी। शहर काजी अशफाक अली ने लोगों से कहा कि खरीदी करने बाजार न निकलें घरों में रहकर मुल्क की सलामती के लिए दुआ करें।
शहर काजी का पैगाम- सादगी से मनाएं ईद, खरीदी कर पैसा बर्बाद न करें
मंगलवार को शहर काजी अशफाक अली ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को पैगाम दिया की वह शांति से ईद मनाएं। कोरोना बीमारी के हालात की वज़ह से बड़े अफसोस की बात है कि हमारे भारत में व सारे आलम में इतने लोगों की जानें गई। दूसरा अफसोस यह है कि हम अपने मालिक की इबादत सही तरीके से नहीं कर सके। काबा, मस्जिदें खाली रहीं। हमारी जो खुशी थी वो दूसरों के गमों में खत्म हो गई। समाज के भाई बहनों से गुजारिश है कि ईद की विशेष खरीदारी में अपना धन बर्वाद न करें। गरीबों में और जरुरतमदों की मदद करें। दूसरों की मदद करने से मालिक भी खुश होता है। इसके अलावा शहर काजी अशफाक अली ने कहा कि सभी जिला प्रशासन विभाग एवं डॉक्टर, नर्स और तमाम खिदमत करने वालो का शुक्रिया अदा करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो