scriptजमने लगी ओस, हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंडक घुली, पारा 12 डिग्री पर आया | started freezing, hill station Pachmarhi got cold, mercury 12 degrees | Patrika News
होशंगाबाद

जमने लगी ओस, हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंडक घुली, पारा 12 डिग्री पर आया

गुलाबी ठंड का अहसास: जमने लगी ओस, हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंडक बढ़ी, पारा 12 डिग्री पर आया, चार दिनों में होशंगाबाद के रात के तापमान में 5.8, पचमढ़ी में 6.4 डिग्री की गिरावट

होशंगाबादOct 22, 2021 / 12:56 pm

devendra awadhiya

जमने लगी ओस, हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंडक घुली, पारा 12 डिग्री पर आया

जमने लगी ओस, हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंडक घुली, पारा 12 डिग्री पर आया

होशंगाबाद. शरद ऋतु की दस्तक के साथ ही नर्मदांचल में गुलाबी ठंड बढऩे लगी है। मौसम में परिवर्तन के साथ बारिश का दौर थम गया है। संभाग के हिल स्टेशन पचमढ़ी में गुरुवार को रात का पारा 16.2 डिग्री से गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसमें 4.2 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज हुई, वहीं होशंगाबाद के रात के न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट आई है। पारा 21 डिग्री से गिरकर 18 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा। बारिश थमने के बाद अलसुबह ओस गिरने लगी है। गुरुवार को पेड़-पौधों ओस की बूंदों से ढक गए थे। हल्का कोहरा भी छाया रहा, लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों व किसानों में राहत ली है। बीते चार दिनों में होशंगाबाद के रात के तापमान में 5.8 और पचमढ़ी के तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।

नहरें चालू होने से भी बढ़ेगी ठंडक
पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम् संभाग के जिलों में बूंदाबादी देखने को मिली है। इसके अलावा मौसम विभाग ने हवाओं का रुख उत्तरी होने की वजह से न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान के गिरने से प्रदेश में ठंड की दस्तक मानी जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो 23 और 24 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने की वजह से संभाग में ठंड की दस्तक होगी। संभाग के हरदा और होशंगाबाद में 24 अक्टूबर के बाद से नहरें चालू होने वाली है। इससे भी ठंड बढ़ेगी। सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

गुरुवार को दर्ज तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
स्थान – न्यूनतम – अधिकतम
होशंगाबाद: 18.0 – 31.5
पचमढ़ी : 12.0 – 26.8
बैतूल : 16.5 – 28.5

बीते 4 दिनों का होशंगाबाद का रात तापमान
21 अक्टूबर: 18.0
20 अक्टूबर: 21.0
19 अक्टूबर : 22.9
18 अक्टूबर : 23.8
(चार दिन में 5.8 डिग्री की गिरावट)

पचमढ़ी में बीते 4 दिनों का रात का तापमान
21 अक्टूबर: 12.0
20 अक्टूबर: 16.2
19 अक्टूबर : 18.2
18 अक्टूबर : 18.4
(चार दिन में 6.4 डिग्री की गिरावट)

Home / Hoshangabad / जमने लगी ओस, हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंडक घुली, पारा 12 डिग्री पर आया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो