scriptप्रदेश के पहले बाल हितैषी न्यायालय का लोकार्पण, जानें क्या होंगी सुविधाएं | State's first child friendly court inaugurated today | Patrika News

प्रदेश के पहले बाल हितैषी न्यायालय का लोकार्पण, जानें क्या होंगी सुविधाएं

locationहोशंगाबादPublished: Aug 25, 2020 01:01:16 pm

Submitted by:

sandeep nayak

बच्चों के मनोरंजन के लिए मौजूद रहेंगी सभी सुविधाएं

प्रदेश के पहले बाल हितैषी न्यायालय का लोकार्पण, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रदेश के पहले बाल हितैषी न्यायालय का लोकार्पण, जानें क्या होंगी सुविधाएं

होशंगाबाद/ प्रदेश के पहले बाल हितैषी न्यायालय का लोकार्पण मंगलवार को होशंगाबाद में किया जा रहा। इसे होशंगाबाद के कोर्ट परिसर में बनाया गया है। न्यायालय का ऑनलाइन लोकार्पण दोपहर में न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्त्ल, मुख्य न्यायाधिपति मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर करेंगे। इस बाल हितैषी न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश सुरेश कुमार चौबे होंगे। इस दौरान न्यायामूर्ति संजय यादव, प्रशासनिक न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर न्यायामूर्ति राजीव कुमार दुबे, पोर्टफोलियो न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर की गरिमामयी उपस्थिति भी इस दौरान रहेगी। इस बाल हितेशी न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश सुरेश कुमार चौबे होगे।
यह रहेगा खास
इसमें ऐसे बच्चों के लिए रखा जाएगा। जिनके साथ अपराध घटित हुए हैं। न्यायालय परिसर में बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई हैं। यहां खाने से लेकर खेलने तक की व्यवस्थाएं है। मनोरंजन के लिए खेल खिलोने मौजूद रहेंगे।
बालक आरोपी को देख सकेंगे और आरोपी को पता भी नहीं रहेगा
जानकारी के अुनसार इस बाल हितैषी न्यायालय में अपराध घटित बालक की सुनवाई सीधे होगी। इस न्यायालय में बालक आरोपी को सीधे पहचान सकेंगे। लेकिन आरोपी पीडि़त बालक को नहीं देख सकेगा। यह न्यायालय आधुनिक संसाधनों से लैस होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो