script

सावधान : सुबह उठते ही ना देखें आइना, करें ऐसा काम, अच्छा बीतेगा दिन

locationहोशंगाबादPublished: May 08, 2019 07:05:16 pm

Submitted by:

sandeep nayak

सावधान : सुबह उठते ही ना देखें आइना, हो सकती है परेशानी

subah uthate hee na dekhen aaina, ho sakatee hai pareshaanee

सावधान : सुबह उठते ही ना देखें आइना, हो सकती है परेशानी

होशंगाबाद। हर कोई चाहता है कि उसकी सुबह की शुरुआत अच्छी हो। ताकि दिनभर का समय अच्छे से गुजरे। लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसे काम कर देते हैं तो हमें नहीं करने चाहिए। इस कारण हमारे लिए उनका नकारात्मक परिणाम देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र में सुबह उठने से रात में सोने के लिए कई तरह के उपायों का जिक्र किया गया। जिससे व्यक्ति अपनी परेशानियों को दूर सकता है।
सुबह उठते साथ ही करें यह उपाए
1. अक्सर हम सुबह उठते ही आईने की तरफ जाते हैं और उसमें अपना चेहरा देखते हैं, आईना देखता अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से परहेज करें। कहते हैं ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
2. सुबह उठते ही अपने इष्टदेव या फिर भगवान का ध्यान करें। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है, साथ ही ऐसा करने से दिनभर सकात्मक ऊर्जा हमारे शरीर में बनी रहती है। ऐसा काम करने से हमारे आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है।
3. सुबह उठते ही हमारे कानों में पूजा की ध्वनि सुनाई देना चाहिए। ऐसा करने से सकाारात्मक ऊर्जा शरीर में प्रवेश करती है। इसके अलावा मंदिर की घंटियों या फिर शंख की आवाज सुनें। दरअसल हम सभी जानते हैं कि घर के बड़े-बुजुर्ग लोग सुबह उठते ही नहाने के बाद पूजा-अर्चना करते हैं। जिस कारण वह सकारात्मक बने रहते हंै।
4. कहते हैं सुबह के समय यदि बाहर कोई व्यक्ति झाडू लगाते हुए दिख जाए तो उसे सकारात्मक माना जाता है।
5. हमारे हिंदू धर्म में गाय को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि यदि घर से निकलते समय सफेद रंग की गाय दिखे तो उसे शुभ माना जाता है।
6. सुबह उठते ही घर के बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेना चाहिए। यह परंपरा आदिकाल से ही चली आ रही है। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता और शांति का वास रहता है।

ट्रेंडिंग वीडियो