scriptसफल रहा कांग्रेस का आधे दिन का नगर बंद, जलाया पीएम का पुतला | Successful Congress's half-day city closed, burnt effigies of PM | Patrika News
होशंगाबाद

सफल रहा कांग्रेस का आधे दिन का नगर बंद, जलाया पीएम का पुतला

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम को लेकर किया नगर बंद का एलान

होशंगाबादSep 11, 2018 / 01:48 pm

शकील खान

petrol

Petrol Price in Noida : जानिए आज का पेट्रोल रेट क्या है नोएडा में…

सोहागपुर. पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम सहित देश में व्याप्त महंगाई आदि को लेकर सोमवार को किया गया कांग्रेस का बंद सफल रहा है। इस दौरान आधे दिन का बाजार बंद किया था जो कि पूर्णरूप से सफल रहा तथा दोपहर एक बजे के बाद ही बाजार खुल सका। कांग्रेस ने इस दौरान पूरे बाजार में सुबह से भ्रमण किया तथा बाजार बंद कराया। इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे तक कांग्रेसी नेतागण बाजार में सक्रिय रहे। कांगे्रस ने दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद बाजार में श्रीराम चौक के समीप प्रधानमंत्री का पुतला जलाया तथा जमकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस सचिव पुष्पराज पटेल, युकां विस अध्यक्ष रणवीर सिंह पटेल व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपक ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश व देश में महंगाई के कारण आमजनों का जीना दूभर है और दिनोंदिन ईंधन के दाम बढ़ते जा रहे है। पटेल ने कहा कि आम आदमी की कमाई का बड़ा हिस्सा अब मंहगाई की भेंट चढ़ रहा है। क्षेत्र में रेतचोरी सहित अन्य आपराधिक कार्यों के होने का आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक व मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारे बाजी की।
शहर में बंद का मिला जुला रहा असर

पिपरिया. शहर सोमवार को भारत बंद का मिला जुला असर देखा गया। सुबह से ही कांग्रेसी बाजार बंद कराने वाहनों से सड़कों पर सक्रिय रहे। कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने एसडीओपी के नेतृत्व में मंगलवारा और स्टेशन रोड पुलिस थाना टीआई दल बल के साथ जगह-जगह तैनात रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ता तिरंगा लेकर बाइकों से प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर दुकानदारों से केंद्र और राज्य सरकारी की जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के बढ़ते दामों को लेकर दुकान बंद रखने का आग्रह करते नजर आए। कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं के बीच गरमागरम बहस, हल्की झड़प की भी खबरे मिली, लेकिन स्थिति नियंत्रित रही। दोपहर बाद मंगलवारा चौक पर सभा को अशोक पालीवाल, तुलाराम बेमन, भागचंद अहिरवार, दिलीप पालीवाल, डॉ.सतीश कटकवार, सीमा कटकवार, ममता नागोत्रा, धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी, विनोद नायक,आरती पटैल, रफीक वारसी,हेमंत नरवरिया ने केंद्र राज्य सरकार को महंगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर नुक्कड़ सभा में कोसा। आदित्य पलिया, नरेन्द्र पटैल, साकेत सोनी, सुमंगल सिंह राजपूत, राघवेन्द्र पटेल, राजेन्द्र सोनिया, बलराम दाहिया, राधे पटेल सहित अनेक कांगे्रसी बाइक से बाजार का भ्रमण कर दुकाने बंद कराते देखे गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो