मना करने पर भी पत्नी मायके गई तो पति फांसी पर झूला
हरदा। शहर के एलबीएस कॉलेज भैरोबाबा मंदिर के पास एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन पहले उसकी पत्नी मायके जा रही थी। पति ने मना किया था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि राजेश पिता सूरज पाल प्रजापति (40) निवासी कुसनेर जिला जबलपुर का रहने वाला है। वह हरदा में पत्नी व बच्चों के साथ किराए के मकान में रहकर वाहन चलाता था। चार दिन पहले पत्नी शहर के तवा कॉलोनी स्थित मायके में आयोजित गंगा पूजन में चली गई थी। युवक का ***** जितेंद्र शनिवार रात 10 बजे उसके घर पहुंचा तो उसे बदबू आई। इसके बाद जितेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी के जाने के बाद राजेश बाजार भी गया था। संभवत: उसने 17 मई की शाम के बाद फांसी लगाई होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम कराया।