scriptWorld Tourism Day 2021 : यहां है सबसे ऊंची चोटी, सबसे पहले दिखता है सूर्योदय | sunrise is first seen in MP from dhupgarh pachmarhi | Patrika News

World Tourism Day 2021 : यहां है सबसे ऊंची चोटी, सबसे पहले दिखता है सूर्योदय

locationहोशंगाबादPublished: Sep 27, 2021 06:05:16 pm

Submitted by:

Faiz

धूपगढ़ चोटी सतपुड़ा श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी है। ये समुद्रतल से करीब 4429 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस शिखर से ही मध्य प्रदेश का सबसे पहला सनराइज यानी सूर्योदय होता है।

World Tourism Day 2021 News

World Tourism Day 2021 : यहां है सबसे ऊंची चोटी, सबसे पहले दिखता है सूर्योदय

होशंगाबाद. मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। समुंद्र तल से 1067 मीटर ऊंचाई पर स्थित पचमढ़ी की विशेषता है कि, यहां साल के किसी भी मौसम में जा सकते हैं। सतपुड़ा श्रेणियों के बीच होने के और अपने सुंदर स्थलों के कारण इस स्थल को सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यहां बसे घने जंगल, मदमाते जलप्रपात और पवित्र निर्मल तालाब हैं। यहां की गुफाएं पुरातात्विक महत्व की हैं, क्योंकि यहां गुफाओं में शैलचित्र भी मिले हैं। यहां कई प्राकृतिक नजारें देखे जा सकते हैं, जिसमें सबसे खास और अद्भुत नजारा हैं धूपगढ़ का।

धूपगढ़ चोटी सतपुड़ा श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी है। ये समुद्रतल से करीब 4429 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां मौजूद शिखर की ऊंचाई करीब 1352 मीटर की है। इस शिखर से ही मध्य प्रदेश का सबसे पहला सनराइज यानी सूर्योदय होता है और सूर्य की सबसे आखिरी किरण भी यही पड़ती है। ये न सिर्फ पचमढ़ी का बल्कि मध्य प्रदेश और मध्य भारत का भी सबसे ऊंचा स्थान है। पचमढ़ी में सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए ये एक श्रेष्ठ स्थान है। यहां 12 घंटे धूप रहती है, इसलिए इसे धूपगढ़ नाम दिया गया है। इसके अलावा ये स्थान सैलानियों को भी खासा आकर्षित करता है। धूपगढ़ पचमढ़ी के उन आकर्षणों में से एक है, जो पचमढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा देता है।

 

पढ़ें ये खास खबर- World Tourism Day 2021 : ये हैं मध्य प्रदेश के टॉप-10 पर्यटन स्थल, इन स्थानों पर जरूर आएं


शहर के शोर शराबे से दूर शांत वातावरण

धूपगढ़ को धोपगढ़ भी कहा जाता है। ये न सिर्फ पचमढ़ी का सर्वोच्च बिंदू है, बल्कि मध्य प्रदेश और मध्यभारत का भी उच्चतम बिंदु है। पचमढ़ी में सूर्यास्त देखने का ये एक बहुत ही विशाल और अद्भुत अनुभव है। इसके अलावा ये स्थान एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल भी है। धूपगढ़ की यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम मानसून के मौसम के दौरान होता है लेकिन गर्मी की छुट्टियों में भी यहां जाएंगे तो हल्की-हल्की ठंडी हवा का अनुभव करेंगे। धूपगढ़ एक ऐसे आकर्षण का केंद्र है, जो पचमढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा देता है। समुद्र तल से 1100 मीटर ऊपर स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन मध्य भारतीय राज्य मध्य प्रदेश में स्थित है। सतपुड़ा श्रेणी के बीच ये स्थान प्रकृति और शांति से सुशोभित रहता है और उन यात्रियों के लिए एक आदर्श सप्ताहांत द्वार प्रदान करता है जो शोर शराबे से बचना चाहते हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- World Tourism Day 2021 : अगर वाइल्ड लाइफ पसंद करते हैं तो एक बार जरूर आएं बांधवगढ़


पवित्र झरनों का घर है पचमढ़ी

मध्य प्रदेश में सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन 1857 में कप्तान जेस फोर्सिथ द्वारा खोजा गया था। प्राचीन इतिहास से पता चलता है कि, पांडव भाइयों ने अपने निर्वासन के दौरान पचमढ़ी का दौरा किया था। इस शहर में बुद्ध की प्राचीन गुफाएं भी हैं। पहाड़ियों में बसा ये खूबसूरत इलाका अप्सरा विहार और बी फॉल’ सहित पवित्र झरनों का घर है। वन्यजीव फोटोग्राफर सतपुड़ा नेशनल पार्क में तेंदुए और भारतीय बाइसन की खूबसूरत तस्वीर खींच सकते हैं। पांडव गुफाओं के पांच आवास एक पहाड़ी पर बलुआ पत्थर से काटे गए हैं।

 

टावर पर चढ़ें युवक की की मांगे सुनकर पुलिस भी हैरान, देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84clbo
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो