scriptआज का राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगी इन चार राशियों के छात्रों की किस्मत, बाकी राशियों का जाने क्या है हाल | surya ki tarah tej chamkegi in chaar rashiyo ke chatro ki kismat | Patrika News

आज का राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगी इन चार राशियों के छात्रों की किस्मत, बाकी राशियों का जाने क्या है हाल

locationहोशंगाबादPublished: Jan 24, 2019 08:50:50 pm

Submitted by:

poonam soni

25 जनवरी का राशिफल 

aaj ka rashifal

आज का राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगी इन चार राशियों के छात्रों की किस्मत, बाकी राशियों का जाने क्या है हाल

होशंगाबाद। आज का राशिफल यानि 25 जनवरी का दिन 12 राशियों में से 4 राशियों के जातकों के लिए शुभ सुबह लेकर आई है। साथ ही इन राशियों की किस्मत भी चमकने वाली है। ज्योतिषाचार्य विकास तिवारी के अनुसार आज के दिन चार राशियों के अलावा बाकी राशियों को कुछ उपाय करने होगें।
ये रहीं राशियां
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्रा करने से बचें। नए कार्यस्थल से जुडऩे या किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ चिंता हो सकती है।
वृष- व्यावसायिक सन्दर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को आखिरी दिन देने के लिए आज का दिन ठीक है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है।
मिथुन- मिथुन राशि के लोगो के लिए आज का दिन शुभ माना गया है। व्यावसायिक क्षेत्र में मिथुन राशि के लोगो के लिए नए काम की शुरूआत हो सकती है। भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के योग बन रहे हैं।
कर्क- गलतफहमी और लगातार असहमति परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है, और आपको तनावग्रस्त कर सकती है। इस समय समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। आर्थिक निवेश और लेन-देन से बचें।
कुंभ- छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आज आप में से कुछ वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता है। सहयोगियों से विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में अच्छी प्रगति कर पाएंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
कन्या- आज शिक्षाविदों, बैंकिंग, तकनीकी गतिविधियों से संबंधित क्षेत्रों से जुड़े जातक उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। अटकलों और मनोरंजन पर खर्च, आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। इस समय आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी और बड़ों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, खान-पान का रखें ख्याल, पेट की बीमारियों से पीडि़त हो सकते हैं।
तुला- कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। आज आप कुछ महंगे अधिग्रहण कर सकते हैं, जो आपकी संतुष्टि और सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। संपत्ति निवेश या गृह के नवीनीकरण पर पैसा खर्च कर सकते हैं।
वृश्चिक- आज काम को लेकर भाग-दौड़ अधिक हो सकती परंतु आपको अपने वरिष्ठों और अधिकारियों से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकतें हैं। आप अपने कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगें, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। शेयर मार्केट में निवेश से दूर रहें, पैसा डूब सकता है। इससे आने वाले समय में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को बिगाड़ सकती है। अगर किसी को प्रपोज करने की योजना है तो यह समय उचित नही है। आज आप बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
धनु
आज आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य हैं। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आज वरिष्ठों से वाद-विवाद करने से बचें और चीजों को समझदारी पूर्वक नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सामान्य रहेगा, परंतु आपको शांति और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आज मां के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है।
मकर
व्यावसायिक सन्दर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता की कुंजी है। किसी भी नए कार्य को करने से पहले बड़े-बुजुर्गों से राय लेना लाभदायक होगा। कयासों के लिए समय ठीक नही है। जीवनसाथी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य का रखें ख्याल।
कुंभ
आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के बीच सम्मानित हो सकते हैं। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी खुलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
मीन
व्यावसायिक क्षेत्र में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत उत्साह में रहेंगें। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ सामान्य जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो