बुधवार-गुरुवार को यह स्थिति थी मौसम की...
जिले में पारे में बुधवार-गुरुवार को हल्की गिरावट आई। नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 44.8 से गिरकर 43.3 एवं न्यूनतम 26.7 डिग्री से घटकर 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। हिल स्टेशन पचमढ़ी के पारा भी अधिकतम 38.2 एवं न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा, इसमें बढ़ोतरी जारी रही। दिन में 1.6 एवं रात में पाइंट 5 का उछाल दर्ज हुआ था, जबकि मंगलवार को यह क्रमश: 36.6 एवं 22.0 डिग्री सेल्सियस पर था। नर्मदापुरम संभाग के बैतूल जिले की बात करें तो यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 41.5 एवं न्यूनतम 22.5 डिग्री दर्ज हुआ था, जबकि मंगलवार को क्रमश: यह 40.5 एवं 22.5 डिग्री पर था। अधिकतम तापमान में एक पाइंट की हल्की बढ़त आई थी। बता दें कि मंगलवार को नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री इस सीजन का सबसे अधिक था। जो कि पिछले साल से भी ज्यादा था।