script

सर्द हवाओं का बदला मिजाज, बढ़ेगी ठंड

locationहोशंगाबादPublished: Dec 05, 2018 12:10:46 pm

Submitted by:

poonam soni

तापमान में गिरावट और बढ़ेगी ठंड

winter season

सर्द हवाओं का बदला मिजाज, बढ़ेगी ठंड

होशंगाबाद. हल्की शीत लहर के कारण ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट आने की संभावना व्यक्त की है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 रहा, जोकि सोमवार की तुलना में 0.2 की गिरावट रही। वही न्यूनतम तापमान सुबह 8 .30 बजे 16 डिग्री दर्ज किया गया। वही रात का तापमान 14 से 15 के बीच रहा। धूप की तपिश खत्म होने और वातावरण में ठंडक रहने से गर्म कपड़ों की मांग शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञीनिक डीएस गौर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी कायम रहेगा। इसके कारण दिनोंदिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 25 नबंर की तुलना में अधिकतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस घट गया, वही न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री लुढ़का। तापमान में गिरावट जारी रहेगा। क्योंकि बर्फबारी के कारण उत्तरी हवाओं का रूख मप्र की ओर है। क्षेत्र में भी 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति मापी गई। इस कारण ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। बढ़ेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो