scriptMiracle: बर्फवारी होने पर भी इस कुंड में रहता है गर्म पानी, New year celebrate करने पहुंच रहे पर्यटक | Thandi me bhi anhoni kund me rahta hai garm pani | Patrika News

Miracle: बर्फवारी होने पर भी इस कुंड में रहता है गर्म पानी, New year celebrate करने पहुंच रहे पर्यटक

locationहोशंगाबादPublished: Dec 31, 2018 07:19:36 pm

Submitted by:

poonam soni

इस कुंड में स्नान करने से होते हैं सारे रोग दूर

pachmadhi

Miracle: बर्फवारी होने पर भी इस कुंड में रहता है गर्म पानी, New year celebrate करने पहुंच रहे पर्यटक

होशंगाबाद। नए साल के स्वागत 2019 में पर्यटकों के लिए सतपुडा की वादियां सबसे खास होती है। नए साल मनाने के लिए लोग पचमढ़ी और शहर के आसपास अन्य जगहों पर भी पहुंच रहे हैं। सबसे खास बात की शहर में स्थित पिपरिया और मटकुली के पास अनहोनी कुंड में सैलानी पहुंच रहे हैं। वहीं यहा पर अधिक संख्या में लोग पिकनिक मनाने जा रहे हैं। इस कुंड में कड़ाके की ठंड में भी गर्म पानी होता है। जहां सैलानी पिकनिक मनाने पहुंच रहे है। बताया जाता है कि इस कुंड में नहाने से त्वचा के रोग दूर होते हैं। इसका पानी कड़कड़ाती ठंड में भी गर्म रहता है।
इसमें नहाने से दूर होते है रोग
अनहोनी में गर्म एवं ठंडे पानी का कुंड है। जिसमें नहाने से त्वचा के रोगो को खत्म किया जा सकता है। इसका पानी सल्फरयुक्त होने के कारण रोगों को दूर करता है। सतपुड़ा के जंगल में अनहोनी गर्म कुंड, घोघरा मंदिर ,पचमढ़ी सहित अन्य कई ऐसे स्पॉट हैं।
इस जगह पर अभी से पर्यटकों की भीड़ इकठ्ठी
शहर के पास स्थित सतधारा में पर्यटक पहुंचक सेल्फी का आनंद उठा रहे है। झिरपा स्थित सतधारा पर्यटक स्थल में सेल्फी लेने हेतु खासी भीड़ दिखाई देने लगी है। नए साल की खुशी में पर्यटक यहां पर अभी से पहुंचने लगे है।
पचमढ़ी और मढ़ई भी हुआ हाउसफुल: हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी पर्यटक सर्दियों का लुप्त उठाने यहां पहुंच रहे है। नए साल को लेकर मढ़ई और पचमढ़ी में हाउसफुल चल रहा है। सैलानियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। आज रात ठीक 12 बजे सभी 2018 को विदाई देकर 2019 में नए साल का स्वागत करेंगे। यहां प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए हजारों की तादाद में सैलानी पहुंच रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो