scriptपंद्रह साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार, जिले में हार के बाद भी एक जुट नहीं | Then factionalism in Congress emerges | Patrika News

पंद्रह साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार, जिले में हार के बाद भी एक जुट नहीं

locationहोशंगाबादPublished: Jan 16, 2019 11:59:00 am

Submitted by:

poonam soni

फिर उभरी कांग्रेस में गुटबाजी
 

congress

पंद्रह साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार, जिले में हार के बाद भी एक जुट नहीं

होशंगाबाद. प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा का आज प्रथम नगर आगमन है।पंद्रह साल बाद सत्ता मे लौटी कांग्रेस में जिले में सूपड़ा साफ क्यों हुआ इसकी बानगी इस दौरे के स्वागत तैयारी से ही भांपा जा सकता है। जिले में हार के बाद भी कांग्रेसी एकजुट नहीं हुए है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद गुटों में बटी कांग्रेस में स्वयम्भू नेता अपनी दुकानें जमा रहे हैं। शहर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष का जो होर्डिंग लगा है, उसमें उनके बड़े भाई,भतीजे के अलावा किसी कांग्रेसी की फोटो नहीं है। सुरेश पचौरी या किसी अन्य केंद्रीय नेता का भी फोटो इसमें नहीं है। दूसरी और मानक समर्थकों के फ्लेक्स में विवादित जिला बदर रहे युवा नेता का फोटो छपा है। वहीं नागरिक अभिनंदन समारोह समिति के आमंत्रण में न तो अतिथि के नामों में प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया न ही नीचे स्वागत करने वालों के नामों का क्रम सही है। अतिथि में सरताज सिंह के ऊपर कोई महेश मालवीय सचिव प्रदेश कांग्रेस का नाम दिया है, जबकि कांग्रेस में जिले में ही आधा दर्जन से ज्यादा प्रदेश पदाधिकारी है। वही स्वगतातुर में जिला अध्यक्ष के बाद लोकल नेता के नामों के बाद दोनों जिला कार्यकारी अध्यक्ष का नाम दिया है। प्रभारी मंत्री के प्रथम आगमन पर फ्लेक्स पर से पूर्व विधायक अम्बिका शुक्ला,विजय दुबे काकू भाई,अर्जुन पलिया,सविता दीवान के फोटो नदारत हैं। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार का कहना है कि नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम प्रभारी मंत्री, सुरेश पचौरी एवं सरताज सिंह की सहमति से बना है। इसमें मेरी भी सहमति है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो