scriptफिर गुलजार वाटर स्पोर्ट्स, पचमढ़ी झील में गोवा जैसा रहा नजारा, पर्यटक बोले दोबारा यहीं आएंगे | Then Gulzar Water Sports, the view of Goa in Pachmarhi Lake | Patrika News

फिर गुलजार वाटर स्पोर्ट्स, पचमढ़ी झील में गोवा जैसा रहा नजारा, पर्यटक बोले दोबारा यहीं आएंगे

locationहोशंगाबादPublished: Oct 17, 2021 01:29:25 pm

Submitted by:

devendra awadhiya

पचमढ़ी झील में वाटर स्कूटर बनाना, राइड रिंगो जैसी राइड साहसिक गतिविधियां शुरू हुईं। जिसका पर्यटकों ने भरपूर सराहा है। इन गतिविधियों से पचमढ़ी का नाम देश विदेश में प्रख्यात हुआ है।

फिर गुलजार वाटर स्पोर्ट्स, पचमढ़ी झील में गोवा जैसा रहा नजारा, पर्यटक बोले दोबारा यहीं आएंगे

फिर गुलजार वाटर स्पोर्ट्स, पचमढ़ी झील में गोवा जैसा रहा नजारा, पर्यटक बोले दोबारा यहीं आएंगे

पचमढ़ी (होशंगाबाद). प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के जरिए वाटर स्पोर्टस गुलजार हुआ। कोविडकाल से यह गतिविधियां बंद थी। यहां की पचमढ़ी झील में गोवा-दमन जैसा नजारा रहा। वाटर स्कूटर पर दूसरे राज्यों से आए वाट्स स्पोर्टस से जुड़े पर्यटकों ने आनंद उठाया। इन कहना था कि हमें पचमढ़ी में ही गोवा-दमन ड्यू जैसी सुविधाएं मिली। अब दोबारा भी यहीं आएंगे। बता दें कि पचमढ़ी झील में वाटर स्कूटर बनाना, राइड रिंगो जैसी राइड साहसिक गतिविधियां शुरू हुईं। जिसका पर्यटकों ने भरपूर सराहा है। इन गतिविधियों से पचमढ़ी का नाम देश विदेश में प्रख्यात हुआ है।

पर्यटकों के बैठने, व झील का सौंदर्यीकरण हो
पर्यटक दीपिका ने बताया कि दोबारा वाट्स स्पोर्टस गतिविधि के लिए हमें पचमढ़ी में ही आना है। हमने यहां वाटर स्कूटर चलाकर आनंद लिया। हमें इससे पहले गोवा ही जाना पड़ता था। अब हमें दोबारा पूरे परिवार के साथ पचमढ़ी आएंगे। इसके लिए उन्होंने होशंगाबाद टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल सतपुरा एडवेंचर क्लब के प्रति आभार जताया। गुजरात की खुशबू पटेल का कहना था कि यह एक्टिविटी बहुत ही शानदार है। हमारे दमन ड्यू से ज्यादा मजा यहां पर आया। यहां प्रकृति की हरियाली भी चारों तरफ है। वाटर स्कूटर में बहुत आनंद उठाया। इनका कहना था कि पर्यटकों के बैठने के लिए सुविधाएं और होना चाहिए। झील का थोड़ा सौंदर्यीकरण हो जाए तो बेहतर रहेगा।

इसलिए खास और अलग है पचमढ़ी
पर्यटक मिलिंद के मुताबिक पचमढ़ी ऐसा पर्यटन स्थल है जहां पर प्रकृति के साथ वाटर स्पोर्ट्स एयरो स्पोर्ट्स एडवेंचर वाटर फॉल के साथ ही धार्मिक स्थान शिव मंदिर गुफाएं सारी चीजें एक साथ मिलती है। जिला प्रशासन के द्वारा पर्यटकों के रोमांच के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई है।
पचमढ़ी में भी ठंडक से मौसम हुआ सुहाना, बढऩे लगे पर्यटक
होशंगाबाद. जिले में शीतकाल की दस्तक शुरू हो गई है। होशंगाबाद में रात का तापमान गिरकर 20 डिग्री पर आ गया। देर रात से लेकर सुबह ठंडक का अहसास लगने लगा। इधर हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी पारे में गिरावट आ रही है। रात का तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम सुहाना होने से पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। इधर, किसान भी धान की कटाई के साथ ही रबी फसल की बोवनी के लिए खेतों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

रोजाना हो रही पारे में गिरावट
होशंगाबाद शहर के रात के पारे में रोज हल्की गिरावट हो रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.० डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले गुरुवार को यह 20.8, बुधवार-मंगलवार को 21.7, सोमवार को 23.0 डिग्री सेल्सियस पर था। चार दिन में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

पचमढ़ी में एक डिग्री गिरा तापमान
संभाग के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 3 डिग्री गिरा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.2 रहा, जबकि गुरुवार को यह 15.0, बुधवार को 15.2, मंगलवार को 14.4 और सोमवार को 15.4 डिग्री सेल्सियस था। इसमें चार दिन में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो