राजस्व वसूली में फिसड्डी साबित हो रही ये नगर पालिका
पिछले वित्तीय वर्ष में 18 करोड़, 14 लाख की नहीं हो पाई है वसूली
होशंगाबाद
Updated: May 15, 2022 01:48:19 pm
नर्मदापुरम. राजस्व वसूली के मामले में नगर पालिका फिसड्डी साबित होती ता रही है। नगर पालिका को वित्तीय वर्ष में 18 करोड़ 14 लाख 68 हजार 447 रुपए की वसूली करना है। कुल वसूली में संपत्ति कर के 9 करोड़ 90 लाख 2 हजार 958 रुपए और जलकर के 1 करोड़ 12 लाख 83 हजार 580 रुपए शामिल हैं। नगर पालिका ने राजस्व वसूली के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में शिविर भी लगाए। हालांकि इन शिविरों के बाद भी नपा को पर्याप्त राजस्व वसूली नहीं हो पाई। अब नगर पालिका लोक अदालत के भरोसे हैं।
एसपीएम पर भी करोड़ों की राशि बकाया
नगर पालिका के एसपीएम से भी 7 करोड़ 11 लाख 81 हजार 909 रुपए की वसूली करना है। वित्त मंत्रालय का उपक्रम होने की वजह से नगर पालिका की सख्ती काम नहीं आती है। साथ ही दोनों विभागों के बीच टैक्स को लेकर कई बार असमंजस्य की स्थिति होने की वजह से भी वसूली प्रभावित होती है।
वर्षों से बकायादारों पर नहीं हुई कार्रवाई
नगर पालिका पर भले ही करोड़ों का राजस्व बकाया हो लेकिन वर्षों से निकाय में बकायादारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नगर पालिका अभी तक बड़े बकायादारों के नामों को सार्वजनिक ही नहीं कर पाई है। यही कारण है कि बड़े बकायादारों के हौसले बुलंद हैं। जब तक नपा बकायादारों पर सख्त कार्रवाई नहीं करती तब तक पर्याप्त वसूली होना असंभव है।
दो फीसदी की भी नहीं हुई वसूली
शनिवार को नगर पालिका में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान संपत्ति कर, जलकर सहित अन्य कुल
18 करोड़ 14 लाख 68 हजार 447 रुपए की वसूली से संबंधित प्रकरण रखे गए। हालांकि नेशनल लोक अदालत के दौरान नपा को दो फीसदी राजस्व की भी वसूली नहीं हुई। कुल प्रकरणों में नपा को 24 लाख 96 हजार 449 की ही वसूली हुई।

राजस्व वसूली में फिसड्डी साबित हो रही ये नगर पालिका
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
