scriptपुलिस हवालात से भागी महिला तो तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज | Three policemen suspended in Hoshangabad | Patrika News

पुलिस हवालात से भागी महिला तो तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

locationहोशंगाबादPublished: Oct 11, 2019 01:49:31 pm

Submitted by:

sandeep nayak

शहर में चोरी करने वाली महिला को भीड़ ने पकड़कर सौंपा था पुलिस को

Sanjeev Srivastava sent to jail in fake registry case

administration Ignore : 3rd कर्मचारी को बना दिया 2nd क्लास अधिकारी, अब सीनियरों पर दिखाता है अकड़,administration Ignore : 3rd कर्मचारी को बना दिया 2nd क्लास अधिकारी, अब सीनियरों पर दिखाता है अकड़,Breaking_News : बांसवाड़ा-डूंगरपुर में भारी बारिश और खराब मौसम से मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त

होशंगाबाद। शहर में चोरी के मामले में देहात थाने की हवालात से एक महिला आरोपी के गुरुवार तड़के फरार होने के मामले में अगले ही दिन शुक्रवार को तीन आरोपियों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
तीनों पुलिसकर्मियों की प्राथमिक जांच में लापरवाही सामने आई थी। जिस पर उन्हे सस्पेंड कर दिया गया है। हलांकि फरार महिला के लिए रात में ही औबेदुल्लागंज स्थित उसके डेरे से गिरफ्तार कर लिया गया था। हेाशंगाबाद एसडीओपी मोहन सारवान के अनुसार लापरवाही की यह गाज एससीएम प्रकाश, संतरी राहुल राजपूत, सरिता पंवार पर गिरी है। फरार महिला के मामले में प्रथम दृष्टया इनकी लापरवाही सामने आई है।
कैमरे बंद कर सो जाते हैं पुलिसकर्मी
थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले यह कैमरे बंद कर देते हैं ताकि सो सकें और इसकी अधिकारियों को भनक भी नहीं लगे। इसी कारण पहले भी थाने से चोरियां हो चुकी हैं। रेत माफिया थाना परिसर से जब्त डंपर तक चोरी कर ले जा चुका है। बावजूद पुलिस थाने के हालात जस के तस हैं। अधिकारी भी मातहत लापरवाह कर्मचारियों को बचाते नजर आते हैं। जबकि इस मामले में प्रथम दृष्टया रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाना चाहिए था।
यह था मामला
देहात थाने की हवालात से गुरुवार तड़के को चोरी के आरोप में गिरफ्तार अर्जुन नगर औबेदुल्लागंज निवासी आरोपी लुप्पिनबाई पत्नी दिलपाल पारदी फरार हो गई थी। जिस समय वह भागी थाने में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी से लेकर अन्य कर्मचारी गहरी नींद में थे। उन्हें चार घंटे बाद महिला के फरार होने का पता चला था। बाद में गुरुवार को ही उसके औबेदुल्लागंज स्थित डेरे से गिरफ्तार कर उसे वापस होशंगाबाद लाया गया था।
भीड़ ने पकड़ा था महिला को
जो महिला भागी उसे भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था लेकिन उसकी रिश्ते की बहन मौके से भाग गई थी। उसकी बहन को ढूंढने में पुलिस असफल रही है।
सुबह 4 से 6 बजे की बीच भागी महिला
महिला को कॉलोनी वालों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस ने फरार उसकी बहन के बारे में पता लगाने व अन्य चोरियों की पूछताछ के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया था। गुरुवार तड़के 4 बजे से लेकर 6 बजे वह हवालात से भाग गई। उसकी निगरानी के लिए तैनात महिला हवलदार सविता बारस्कर की नींद लग गई थी। थाने के संतरी से लेकर वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी सो रहे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो