scriptसिवनीमालवा में गला रेंतकर युवती की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका | thrown under the bridge after killing the woman | Patrika News

सिवनीमालवा में गला रेंतकर युवती की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका

locationहोशंगाबादPublished: Feb 23, 2020 02:05:45 pm

Submitted by:

poonam soni

पुलिस ने 24 घंटे पुराना शव किया बरामद, शिनाख्तं हुई,एसपी ने अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की, सिवनीमालवा अस्पताल में खुले में घंटों पड़ा रहा शव

murder.jpg
होशंगाबाद. जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर सिवनीमालवा में कुसुम कॉलेज खेल मैदान के पीछे सात मोहरी पुल के पास शनिवार शाम को खून से लथपथ युवती का शव मिला है। युवती की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या कर शव को फेंका गया है। युवती की शिनाख्त देर रात में अंजली उर्फ अंजू बामनिया निवासी भीलपुरा सिवनीमालवा के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रविवार सुबह कई घंटे तक शव खुले में पड़ा रहा। इससे अस्पताल आए मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरचुरी हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। सिवनीमालवा थाना प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर ने बताया बताया कि मामले की पड़ताल जारी है। शव करीब 24 घंटे पुराना है। अज्ञात लोगों ने युवती का गला काटकर हत्या करने के बाद साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को पुल के पास फेंक दिया। शव की शिनाख्त के उपरांत एफएसएल जांच कराई जा रही है। शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना स्थल से मिली सामग्रियों को एकत्रित किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी संतोष सिंह गौर ने बताया कि घटना स्थल का वे आज निरीक्षण करेंगे। घटना से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्रित कराए गए हैं। हत्या से जुड़े आरोपियों एवं घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो