scriptVideo: इस मंत्री ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, आप भी सुनकर हो जाएगें हैरान | Tourism Minister allegation BJP's government | Patrika News

Video: इस मंत्री ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, आप भी सुनकर हो जाएगें हैरान

locationहोशंगाबादPublished: Feb 13, 2019 08:35:22 pm

पर्यटक क्षेत्रों में होगें कई सारे विकास

mantri

Video: इस मंत्री ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, आप भी सुनकर हो जाएगें हैरान

होशंगाबाद। बुधवार को पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने जिले का भ्रमण किया। पिपरिया पहुंचने पर्यटन मंत्री ने मीडिया से चर्चा की। उन्होने कहा कि नर्मदा में हो रहे अवैध उत्खन्न पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही संबंधित इलाके के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। पर्यटक विकास घोटाले को लेकर भी सुरेन्द्र सिंह बघेल ने घोटाले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि अवैध रेत उत्खनन से नदियों का स्वरूप बिगड़ रहा है। मानव समाज के लिए आहितकारी है। पचमढ़ी में पर्यटन मित्र पुलिस चौकी को प्रारंभ कराया जाएगा। साथ संस्कृति कैलेंडर में पचंमढी उत्सव को भी शामिल किया जाएगा। प्रदेश के सभी वाटर बॉडी क्षेत्र में वाटर स्पोट्र्स तैयार करने व धार्मिक पुरानी नदियों में परिक्रमा पथ तैयार कराने और घाट विकसित करने की बात कही।
भाजपा सरकार के लिए ये बोले मंत्री
पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि १५ साल में पर्यटन के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। भाजपा से जुड़े लोग सिर्फ बंदरबांट में लगे रहे। प्रदेश में नए सिरे से पर्यटन स्थलों पर विकास और सुविधाएं जैसे एडवेंचर स्पोट्र्स, साइकिलिंग सुविधाऐं बढ़ाई जाएगी। पिछली सरकार में बंदरबांट हुआ उसकी जांच कर कार्यवाही होगी। भाजपा सरकार की कोई उपलब्धि भी नहीं है। इस क्षेत्र में नई नीति निर्धारित कर पर्यटन स्थलको विकसित करेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो