जिले में इस रेलवे ओवरब्रिज पर शुरू हो जाएगा आवागमन
रेलवे ओवरब्रिज की सौगात आज मिलेगी नगर को,मिलेगा जाम से निजात
लोकार्पण से पूर्व जिला दिशा निगरानी समिती सदस्य अरविंद राय ने किया रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण
होशंगाबाद
Published: March 07, 2022 12:05:30 pm
पिपरिया- नगरवासियों को रेलवे ओवरब्रिज की सौगात सोमवार को मिलेगी। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य पिछले 6 वर्षो से चल रहा है। लोकार्पण के पूर्व जिला दिशा निगरानी समंवय समिति भारत सरकार के सदस्य अरविंद राय ने ब्रिज का निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की। रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राव उदय प्रताप सिंह,विधायक ठाकुरदास नागवंशी,भाजपा जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल,जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना अनिल साहू की उपस्थिती में किया जाएगा। रेलवे ओवरब्रिज से नगरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। रेलवे ओवरब्रिज के कार्य की समयसीमा करीब दो वर्ष थी लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते यह कार्य 6 वर्ष में पूर्ण हुआ। इसके कारण नगरवासियों को जाम से जूझना पड़ा। सहायक यंत्री नागेश दुबे ने ब्रिज भूमि पूजन से लेकर ब्रिज निर्माण तक के कार्यो व देरी होने की स्थितियों से अवगत कराया। उन्होने बताया कि रेलवे ब्रिज की प्रशासनिक स्वीकृति विद्युत सिविल सहित सभी कार्यों की 22 करोड 3 लाख 84 हजार की हुई थी। तकनीकी स्वीकृति 16 करोड 63 लाख 37 हजार रुपए थी। जिसमें लगभग15 करोड़ में सिविल कार्य हुआ है अन्य कार्य शेष है। जिसमें बिजली विभाग का कार्य अलग है। निरीक्षण के दौरान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलाबसिंह बैंकर,भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष किशन कहार,रामजी राय,पुष्पम राय,रहीम शाह,पवन कहार सहित भाजपा पदाधिकारियों ने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया।
पासा ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
पिपरिया- नगर में नव निर्मित रेलवे ओवरब्रिज का नाम राजा भभूत सिंह सेतु करने को लेकर पासा ने एसडीएम नितिन टाले को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पासा के हर्षित शर्मा ने कहा कि आदिवासी राजा भभूत सिंह सतपुड़ा चल क्षेत्र का गौरव रहे है। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता समर के दौरान तात्या टोपे को भी सतपुड़ा के जंगलों में शरण दी थी और अंग्रेजों से लोहा लिया था । ऐसे वीर शहीद जिनका मातृभूमि के लिए प्रेम,त्याग और समर्पण रहा। ऐसे में उनके नाम पर नगर का पहला रेलवे ओवर ब्रिज जो की सतपुड़ा का प्रवेश द्वार भी कहलायेगा,उनके गौरवपूर्ण इतिहास से भी स्थानीय रहवासियों को परिचित कराएगा। इस दौरान सचिन शर्मा,रिंकू पटेल,हरीश गोस्वामी,शुभम साहू,शुभम रघुवंशी,बलराम दाहिया, मनोज मीना,विकास पठारिया,दिलीप कहार,संजू कहार,राज सोनिया आदि मौजूद रहे।

जिले में इस रेलवे ओवरब्रिज पर शुरू हो जाएगा आवागमन
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
