scriptकिन्नर का आया युवक पर दिल फिर शादी के लिए उठाया ऐसा कदम, कांप गए लोग | transgender woman pressure to marry a young man | Patrika News

किन्नर का आया युवक पर दिल फिर शादी के लिए उठाया ऐसा कदम, कांप गए लोग

locationहोशंगाबादPublished: May 22, 2018 09:00:45 pm

अनौखी प्रेम कहानी को लेकर पुलिस उलझन में

eunuch love man and Kinner's marriage

transgender woman pressure to marry a young man

इटारसी। दिल भी अजीब चीज है, किसी पर आ जाए तो लोग उसके लिए मरने-मारने को उतारू हो जाते हैं। इटारसी के एक किन्नर को ही देख लीजिए। उसका दिल एक युवक पर आ गया। फिर क्या था, उसने युवक से शादी करने के लिए सिर आसमान पर उठा लिया। परिवार वाले राजी नहीं हुए तो ऐसा कदम उठाया कि पूरे घरवाले कांप गए। अब किन्नर से बचने के लिए पुलिस की शरण में हैं। पुलिस भी इस अनौखी प्रेम कहानी का किसी तरह पटाक्षेप कराने के जतन कर रही है।
पहले दोस्ती फिर हुआ प्यार
लैला, यह महिला किन्नर का नाम है। उसकी कुछ दिन पहले न्यास कालोनी के रहने वाले साजिद खान से दोस्ती हुई। यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। उसने साजिद से प्यार का इजहार कर शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने इंकार किया तो वह साजिद के घर जा पहुंची। शादी नहीं करने पर पूरे परिवार की हत्या करवा देने की धमकी दी। इतना ही नहीं साजिद के घर में जमकर हंगामा भी किया। साजिद के बड़े भाई जावेद खान ने बताया कि लैला शादी के लिए दबाव बना रही है। वह घर पर आकर धमकी देकर गई थी। उसके भाई से लैला की कुछ दिन पहले ही दोस्ती हुई है।

शादी से इंकार किया तो उठाया यह कदम
पुलिस ने बताया कि साजिद और उसके घरवालों ने लैला से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सोमवार को लैला ने बारह बंगला क्षेत्र में साजिद को रोक लिया। यहां दोनों के बीच बहस हुई। लैला ने कहा कि वह उसका नहीं हुआ तो किसी का नहीं होने देगी और कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। वहां से भागकर सीधे इटारसी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा माजरा बताया। पुलिस ने लैला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो