scriptहॉकी खिलाडिय़ो को बिना बताए बाहर जाने देने वाले 2 सहायक कोच निलबिंत | Two coaches suspended due to death of hockey player | Patrika News

हॉकी खिलाडिय़ो को बिना बताए बाहर जाने देने वाले 2 सहायक कोच निलबिंत

locationहोशंगाबादPublished: Oct 18, 2019 08:53:17 pm

Submitted by:

poonam soni

अफसरों को बिना बताए हॉकी खिलाडिय़ो को भेजा था पार्टी करने, बापस लौटते में मौत
 

हॉकी खिलाडिय़ो को बिना बताए बाहर जाने देने वाले 2 सहायक कोच निलबिंत

हॉकी खिलाडिय़ो को बिना बताए बाहर जाने देने वाले 2 सहायक कोच निलबिंत

होशंगाबाद। ब्यावरा के पास सोमवार को सड़क हादसे में 4 हॉकी खिलाडिय़ो की मौत हो गई थी। नेशनल खिलाडिय़ों के मौत के मामले को लेकर खेल विभाग ने दो सहायक कोच लोकेद्र शर्मा और अमित राठौर को निलंबित कर दिया है। गुरुवार को खेल संचालक डॉ. एसएल थाउसेन ने निलंबन का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि दोनों कोचों ने खिलाडिय़ों को जन्मदिन मनाने जाने की अनुमति वरिष्ठ स्तर से न लेते हुए अपने स्तर पर ही दे दी।
मजदूर मां बिलखते हुए बोली- उसी से थीं उम्मीदें, वे भी छिन गईं..

खेल विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने
यह लापरवाही बड़ी है। दरअसल, सोमवार को मप्र अकादमी के चार खिलाड़ी आदर्श हरदुआ, अनिकेत वरुण, शाहनवाज और आशीष लाल का इटारसी से होशंगाबाद लौटते समय कार दुर्घटना में निधन हो गया। जबकि तीन खिलाड़ी अक्षय अवस्थी, साहिल चौरे और शान ग्लेडविन गंभीर रूप से घायल हुए थे। शान अब डिस्चार्ज हो गए हैं। अक्षय और साहिल का इलाज जारी है।

अक्षय को भोपाल रैफर, साहिल की हालत सुधरी
ब्यावरा में सड़क हादसे में घायल हॉकी के नेशनल खिलाड़ी अक्षय अवस्थी (ग्वालियर) को होशंगाबाद से नर्मदा ट्रामा सेंटर भोपाल रैफर किया है। वहीं साहिल चौरे की हालत में भी पहले से बेहतर हो रही है। नर्मदा अपना अस्पताल के प्रबंधक मनोज सारन ने बताया अक्षय की हालत में पहले से सुधार आया है, भोपाल ट्रामा सेंटर में उसका इलाज बेहतर ढंग से होगा।

डॉ. का कहना
रैफर किए जाने के संबंध में डॉ. राजेश शर्मा ने कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और खेल प्रबंधन के अधिकारियों को जानकारी दे दी है। वहीं गुरुवार सुबह मप्र नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा गुरुवार को घायलों से मिले। तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया, एसडीओपी मोहन सारवान भी अस्पताल पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो