scriptआइटी सेल के एक समय में दो कार्यक्रम, दोनों में अलग-अलग गुट ने की शिरकत | Two sets of IT cell at one time, both of the groups involved in differ | Patrika News

आइटी सेल के एक समय में दो कार्यक्रम, दोनों में अलग-अलग गुट ने की शिरकत

locationहोशंगाबादPublished: Feb 22, 2019 11:40:47 pm

Submitted by:

pradeep sahu

कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों में भी गुटबाजी

आइटी सेल के एक समय में दो कार्यक्रम, दोनों में अलग-अलग गुट ने की शिरकत

आइटी सेल के एक समय में दो कार्यक्रम, दोनों में अलग-अलग गुट ने की शिरकत

सोहागपुर/इटारसी. क्षत्रपों में बंटी कांग्रेस में अब गुटबाजी निचले स्तर तक पहुंच गई है। उसके अनुषांगिक संगठन भी अब इसके शिकार होने लगे हैं। होशंगाबाद जिले में शुक्रवार को कांग्रेस आइटी सेल के एक समय में दो कार्यक्रम हुए। एक इटारसी में हुआ, जिसमें आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री सरताज सिंह सहित पचौरी खेमे के लोग मौजूद थे। दूसरा कार्यक्रम सोहागपुर में हुआ। जिसमें आइटी सेल के जिलाध्यक्ष गजेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार और पूर्व विधायक सविता दीवान आदि मौजूद थे। जिले में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। इटारसी के प्लैटिनम प्लाजा में पचौरी समर्थकों ने आइटी सेल का प्रशिक्षण शिविर रखा। इस इसका आयोजन सेवादल जिलाध्यक्ष एवं आईटी सेल लोकसभा प्रभारी शेष मेहरा के द्वारा किया था। बैठक में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं ब्लाकों से आये कंाग्रेस आईटी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनावों में किस प्रकार से काम करना है इस विषय में कार्यकर्ताओं को बताया। कार्यशाला में विजय दुबे काकू भाई, अर्जुन पलिया कांग्रेस प्रदेश महासचिव सतेंद्र फौजदार, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश तिवारी व रमेश बामने मौजूद थे।
इधर सोहागपुर में हुई बैठक में पचौरी विरोधी खेमा मौजूद था। बैठक को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक नगर अध्यक्षों की बैठक वाटिका रेस्टोरेंट में हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार, प्रदेश कांग्रेस सचिव पुष्पराज पटेल और आईटी विभाग के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह पटेल मौजूद थे। सभी को पचौरी और पलिया विरोधी माना जाता है। विस चुनाव के बाद सोहागपुर के सभी पदाधिकारियों को खुले मंच से पलिया ने खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं पूर्व में गजेंद्र पटेल ने सतपाल पलिया पर मारपीट के आरोप लगा चुके हैं।
इनका कहना है..
कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित थे, इसलिए कार्यक्रम को निरस्त नहीं किया गया। हमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्रों का वितरण करना था। एेसा नहीं करते तो उनके उत्साह में कमी आती।
सत्येंद्र फौजदार, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी
दो कार्यक्रमों से मुझे किसी प्रकार कि अपत्ति नहीं है, मुझे भोपाल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वापस आना था। इसलिए सोहागपुर के कार्यक्रम में नहीं जा सका।
अभय तिवारी, प्रदेशाध्यक्ष आइटी सेल

ट्रेंडिंग वीडियो