script

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने साधा संगठन पर निशाना, बोले….

locationहोशंगाबादPublished: Jan 05, 2019 04:04:02 pm

Submitted by:

poonam soni

भीतरघात करने वाले भाजपा पदाधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण

bjp news

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने साधा संगठन पर निशाना, बोले….

इटारसी. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा ने संगठन पर निशाना साधा है। मीडिया के सामने चुनाव में उनके खिलाफ काम करने वाले भाजपा पदाधिकारियों के नाम गिनाए और फिर कहा कि इनकी लिखित शिकायत भी संगठन से कर चुके हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि अभी तक यह संगठन के पदों पर काबिज हैं। ज्ञात रहे कि इससे पहले डॉ. शर्मा के भाई एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा भी प्रेसवार्ता लेकर चुनाव में भाजपा के विरोध में काम करने वालों के नाम लेकर सार्वजनिक रूप से आरोप लगा चुके हैं। डॉ. शर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में साढ़े ४९ हजार वोट से जीतकर रिकार्ड बनाया था। लेकिन इस बार वे बहुत कम मार्जन से जीत पाए। मीडिया के सामने उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि इस बार भाजपा के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने उनके विरोध में काम किया। इनमें नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, एक पूर्व निगम अध्यक्ष, किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रांशुराणे, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, भाजपा जिला महिला उपाध्यक्ष हेमा पुरोहित, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, दीपक अग्रवाल, पार्षद पति शिवकिशोर रावत पूरी ताकत से खिलाफत की। उनका कहना था कि इन्होंने होशंगाबाद और इटारसी में पार्टी प्रत्याशी को हराने के लिए काम किया था। विधायक विजयपाल सिंह की खिलाफत के सवाल पर बोले कि इस बारे में उनके पास प्रमाण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सबकी संगठन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक यह लोग पदों पर जमे हुए हैं। जीत का अंतर कम होने की दूसरी वजह डॉ. शर्मा पूर्व पूर्व मंत्री सरताज सिंह के मैदान में होना भी मानते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो