script

आज से 2 दिन शहर में बंद रहेगी सब्जी मंडी, नहीं मिलेंगी सब्जी और फल

locationहोशंगाबादPublished: Oct 04, 2020 01:46:16 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

2 दिन थोक सब्जी मंडी बंद रहेगी। जिससे सब्जी की किल्लत हो सकती है।

आज से 2 दिन शहर में बंद रहेगी सब्जी मंडी, नहीं मिलेंगी सब्जी और फल

आज से 2 दिन शहर में बंद रहेगी सब्जी मंडी, नहीं मिलेंगी सब्जी और फल

होशंगाबाद. व्यापरियों द्वारा किए जा रहे नए कृषि कानून के विरोध में अब सब्जी मंडी के व्यापारी भी आ गए हैं। होशंगाबाद मंडी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को थोक सब्जी व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। सब्जी व्यापारियों ने मंडी बंद रखकर व्यापारियों को समर्थन देने की घोषणा की है। बता दें कि नए कृषि कानूनों को लेकर मंडी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
मंडी व्यापरियों का कहना है कि नए कानून से व्यापारियों, किसानों और मंडी कर्मचारियों सभी को नुकसान है। मंडी कर्मचारियों को नियमित करने और उनका भुगतान कोषालय से करने की मांग की जा रही है। वहीं व्यापारियों ने भी अपनी हड़ताल जारी रखी है। अनाज व्यापारियों का कहना है कि मंडी टैक्स में उन्हें राहत दी जाए बाहर टैक्स नहीं लगेगा तो मंडी में किसान अनाज बेचने आएगा ही नहीं।
दो दिन बंद रहेंगी सब्जी मंडियां
सब्जी व्यापारियों की हड़ताल से अब 2 दिन थोक सब्जी मंडी बंद रहेगी। जिससे सब्जी की किल्लत हो सकती है।

आवाक घटी
बचा दें कि मंडी टैक्स घटाने और वेतन-भत्ते की मांग को लेकर भोपाल के करोंद मंडी के अनाज व्यापारी एवं मंडीकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के कारण पिछले चार दिन से मंडी में अनाज का एक दाना भी नहीं खरीदा जा सका है। प्रतिदिन करीब 70 लाख रुपये के अनाज की आवक थम गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो