scriptकिसान संघ को बीजेपी विधायक ने बताया नकली संगठन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो | Video of BJP MLA Vijaypal calling Kisan sangh a fake union goes viral | Patrika News

किसान संघ को बीजेपी विधायक ने बताया नकली संगठन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

locationहोशंगाबादPublished: Sep 09, 2020 06:19:42 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की टिप्पणी से किसान संघ नाराज, विधायक का किसान संघ को नकली संगठन कहते वीडियो वायरल..

kisan_sangh.jpg

होशंगाबाद. होशंगाबाद की सोहागपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक विजयपाल सिंह की एक टिप्पणी पर बवाल मच गया है। किसान संघ ने बीजेपी विधायक की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है और किसान संगठन को लेकर की गई विधायक विजयपाल सिंह की टिप्पणी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो किसान संघ को नकली संगठन कहते सुनाई और दिखाई दे रहे हैं।

किसान संघ ने जताई नाराजगी
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने एक ऐसी टिप्पणी की जिसे लेकर भारतीय किसान संघ नाराज हो गया है। किसान संघ के जिलाध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान और जिला मंत्री संतोष पटवारे का कहना है कि पाहनवर्री व एक अन्य गांव के किसानों की आवाज, उनके फसल नुकसान के सर्वे की मांग उठाई थी। नायब तहसीलदार से बात की थी, वह देखने जाएं, उन्हें बीच रास्ते से लौटा दिया गया था। विधायक ने संघ की कार्यशैली पर जो अनर्गल टिप्पणी की है, उससे कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। आक्रोश का वातावरण निर्मित हुआ है। किसानों की आवाज उठाते हुए संघ ने जो प्रदर्शन किया था उसमें विधायक के विरोध जैसी कोई बात नहीं थी। विधायक जो संगठन के बारे में कह रहे हैं, अनुचित है। इस वाक्ये से संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री को अवगत कराया गया है।

देखें वीडियो-

 

https://youtu.be/f0pDbOyoU1o

वो सब नकली किसान संघ हैं- बीजेपी विधायक
सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक विजयपाल सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक विजयपाल सिंह कह रहे हैं कि अतिवृष्टि-बाढ़ के समय वह नहीं थे उसके बाद भी सभी संपर्क में रहे और सबने बहुत मेहनत की। एक बात और कहूंगा मुझे पता लगा, मैंने देखा भी था, कहीं के किसान संघ के हैं, वो सब नकली किसान संघ हैं, हमारा किसान संघ नहीं है, इस बात का ध्यान रखना। पिछले साल बाढ़ आई थी, एक रुपए का मुआवजा मिला हो तो बता दो, संबल कार्ड की योजना कांग्रेस ने बंद कर दी थी। शिवराजजी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद योजना फिर चालू की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो