scriptउल्टी दस्त का प्रकोप…सात मरीज भर्ती, गर्भवती महिला और बच्चें शामिल-देखें वीडियो | vomiting diarrhea admitted 7 patients in hospital | Patrika News

उल्टी दस्त का प्रकोप…सात मरीज भर्ती, गर्भवती महिला और बच्चें शामिल-देखें वीडियो

locationहोशंगाबादPublished: Sep 13, 2019 12:40:58 pm

Submitted by:

poonam soni

बीएमओ ने ग्रामीणों से कहा कि जब गुरुवार रात से लोग पीडि़त थे, तो तत्काल सूचना क्यों नहीं दी गई। रात में ही 108 वाहन भेजकर मरीज बुलाऐ जा सकते थे।

उल्टी दस्त का प्रकोप...सात मरीज भर्ती, गर्भवती महिला और बच्चें शामिल-देखें वीडियो

उल्टी दस्त का प्रकोप…सात मरीज भर्ती, गर्भवती महिला और बच्चें शामिल-देखें वीडियो

अमित बिल्लौरे/सोहागपुर/ सुहागपुर ब्लॉक के ग्राम धपाड़ा में उल्टी एवं दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार सुहागपुर के धपाड़ा गांव में उल्टी दस्त के मरीजों की हालत गंभीर है। मरीजों को फिलहाल 108 वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इन सात मरीज उल्टी दस्त से पीडि़त है। ्जिसमें एक महिला गर्भवती है। बीएमओ डॉ. रेखा सिंह गौर ने बताया कि सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि एएनएम के साथ टीम को धपाड़ा भी भेजा गया है। भर्ती सात मरीजों में एक गर्भवती महिला की जानकारी देते हुऐ धपाड़ा की आशा कार्यकर्ता सरूपी विश्वकर्मा ने बताया कि उर्मिला बाई पत्नी चिंटू बंजारा के गर्भ का लगभग नौ माह का समय पूर्ण हो चुका है। उर्मिला को फिलहाल प्रसूति वार्ड में भर्ती किया गया है। धपाड़ा सोहागपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर है। बीएमओ ने ग्रामीणों से कहा कि जब गुरुवार रात से लोग पीडि़त थे, तो तत्काल सूचना क्यों नहीं दी गई। रात में ही 108 वाहन भेजकर मरीज बुलाऐ जा सकते थे। उल्टी दस्त से पीड़ित गर्भवती महिला उर्मिला बाई निवासी धपाड़ा को होशंगाबाद रेफर कर दिया गया है। डॉ. ने बताया कि अभी मरीजों की स्थिति ठीक है। उन्होंने बताया कि गांव में बंजारा मोहले में लगे हैंडपंप का पानी पीने से दो परिवार के सदस्य बीमार हुए थे। नायब तहसीलदार अश्विनी गोहिया ने भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों से बात की। पटवारी को भी गोहिया ने मौके पर जाने के निर्देश दिये हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो