scriptमॉनसून: गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग, अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज | weather forecast: heavy rain in madhya pradesh in 2-3 days | Patrika News

मॉनसून: गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग, अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज

locationहोशंगाबादPublished: Jun 10, 2020 11:25:35 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

होशंगाबाद। लगातार मध्यप्रदेश के मौसम (MP Weather Update) में उठा-पटक जारी है। मंगलवार देर रात प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक (weather forecast) के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं होशंगाबाद में बीते दिनों तीन दिन तक रुक रुक कर हुई बे-मौसम की व प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। मंगलवार को सुबह से ही तेज तपन के साथ ही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। तापमान कम जरुर है लेकिन गर्मी नौतपा से भी अधिक सता रही है। यहां का अधिकतम तापमान 37.7और न्यूनतम तापमान 25.7 दर्ज हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon) तमिलनाडु, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, पूरी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ता जाएगा। ऐसे में अब आने वाले एक-दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

monsoon_05.jpg

बता दें कि लगातार कई दिनों से राजधानी के मौसम में लगातार नमी (Rainfall) बनी हुई है। इसके कारण हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 11 जून से राजधानी सहित प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ रहा है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून की बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ब्रांच सक्रिय है। जिसका असर आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा।

इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दो-तीन दिन बाद भोपाल सहित 5 संभागों में बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, संभाग में दो तीन दिन बाद बारिश हो सकती है। साथ ही झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

 

cyclone.jpg

बदलेगा मौसम का मिजाज

विभाग की ओर से बताया गया है कि जिन जिलों में अभी बारिश हुई है वही पूरी तरह से प्री-मानसून एक्टिविटी है। 10 जून के बाद एक बार फिर मानसून के आने का आकलन किया जाएगा और तभी तय हो पाएगा कि प्रदेश में मानसून की आमद 15 या 20 जून को हो रही है या उसके बाद।

आज जबलपुर (Jabalpur) में मौसम का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और हवाओं कि गति 13 किमी प्रति घंटा तथा आर्द्रता 31 प्रतिशत रहेगी। ठीक इसी प्रकार इंदौर (Indore) में आज मौसम का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और हवाओं कि गति 11 किमी प्रति घंटा तथा आर्द्रता 46 प्रतिशत रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो