scriptखरीदी केंद्र से गायब हो गया 3.61 करोड़ का गेहूं और धान | Wheat and paddy worth 3.61 crore disappeared from the purchase center | Patrika News

खरीदी केंद्र से गायब हो गया 3.61 करोड़ का गेहूं और धान

locationहोशंगाबादPublished: Nov 27, 2022 08:56:01 pm

Submitted by:

Manoj Kundoo

जिले की 14 सोसाइटियों के खरीदी केंद्र डिफाल्टर

नर्मदापुरम

सरकारी खरीदी में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। रबी और खरीफ सीजन में गेहूं और धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई थी। खरीदी के बाद करीब 17213 क्विंटल धान और गेहूं कम मिला है। जिसका मूल्य करीब 3.61 करोड़ रुपए है। खरीदी केंद्रों में कम अनाज मिलने पर जिले की 14 सोसाइटियों को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया है। खास बात यह भी है कि अब इन सोसाइटियों से रिकवरी नहीं होने तक समर्थन मूल्य पर खरीदी भी नहीं करवाई जाएगी।
कुल खरीदी – 1931870.7 क्विंटल

स्वीकृत अनाज – 1914657.65 क्विंटल

कमी – 17213.05 क्विंटल

राशि – 3 करोड़ 61 लाख 47 हजार 405 रुपए

इनका कहना है…

समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान की खरीदी की गई थी। जिनमें 14 सोसाइटियों के खरीदी केंद्र पर अनाज कम मिला था। जिसकी वजह से जिले की 14 सोसाइटियों को डिफाल्टर घोषित किया है।
-ज्योति जैन, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी

ट्रांसपोर्ट में अनाज की कमी वैसी की वसूली करने का अधिकार हमारे पास है। सोसाइटियों से वसूली जिला सहकारी बैंक और डीआर को करना है। डिफाल्टर सोसाइटियों को किसी भी तरह की खरीदी के काम में नहीं लगाया जाएगा।
-देवेंद्र यादव, जिला विपणन अधिकारी

वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर हुई खरीदी में शार्टेज निकली थी। शार्टेज वाली 14 सोसाइटियों से वसूली की कार्रवाई चल रही है।

-शिवम मिश्रा, डीआर सहकारिता
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो