scriptकिसने कमल नाथ को दी कफननाथ की संज्ञा, जानने के लिए पढ़े खबर | Who gave Kamal Nath the name of Kafanatha, read the news to know | Patrika News

किसने कमल नाथ को दी कफननाथ की संज्ञा, जानने के लिए पढ़े खबर

locationहोशंगाबादPublished: Jan 22, 2019 11:04:52 am

कमलनाथ को भाजपाईयों ने कफननाथ की दी संज्ञा

pradarsan

किसने कमल नाथ को दी कफननाथ की संज्ञा, जानने के लिए पढ़े खबर

होशंगाबाद। मंदसौर के नपा अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, बड़वानी जिले के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की निर्मम हत्या के विरोध में सातरास्ते पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओ ने कांग्रेस सरकार जमकर हमले किए। उन्होंने प्रदेश में तेजी से बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार को सीधे-सीधे जिम्मेदार ठेहराया है। इस बीच भाजपा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने प्रांशु राने ने बोला कि प्रदेश में कमलनाथ नहीं कफननाथ कि सरकार है। जोकि अभी प्रदेश में काल बनकर छाए हुए हैं। इनको हटाया जाना अब जरुरी हो गया है। इसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बोल में सुधार नहीं हुआ। जिला सहकारी बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत ने कांग्रेस सरकार के नेताओ को मुन्नी बाई के कोठे में नाचने तक की सलाह दे डाली वे बोले कि प्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह राष्ट्र के सबसे बडे संघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आतंकवाद से जुड़ा हुआ बता रहे है। उन्होंने कहा आरएसएस विध्वंसकारी इसे साबित करें, नहीं तो मुन्नी बाई के कोठे पर जाकर डांस करें। सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि विगत एक महिने में कांग्रेस की सरकार ने जिस झूठी लोक लुभावनी घोषणाओं के साथ सत्ता हासिल की है। कांग्रेस यह न भूले कि वह अपने जोश में प्रदेश की निर्दोष जनता को बेहोश कर देगी। १५वर्ष प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जनता के जन आर्शीवाद से एक जनकल्याणकारी सरकार पूर्ण सुरक्षित दृष्टि से चलाई। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, विधायक विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ानी, मनीष परदेशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रदेश सरकार का पुतला जलायाधरना प्रदर्शन के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं जिला प्रशासन से कानून व्यवस्था बनाने के लिए सख्त होने के दिशा निर्देश दिए हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ अब इस तरह के प्रदर्शन रोज होंगे। जनता अगर आराम में रहेगी तो ही सरकार आसानी से चलेगी।बॉक्स प्रदर्शन में नहीं आए होशंगाबाद विधायककार्यक्रम में होशंगाबाद विधायक व उनके समर्थक नजर नहीं आए। यह काफी चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि जिलाध्यक्ष ने बताया कि वो किसी पूर्व निर्धारित निजी कार्यक्रम में पहले से ही माखननगर में थे।
देर रात टीआई से मिलने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
भाजपा के धरना प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर प्रदेश सरकार का पुतला जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के तेज तर्रार व युवा नेता रोहन जैन ने बताया कि अगर पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस की सभी विंग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी। वहीं प्रमाणों के लिए पुलिस सीसी टीबी फुटेज निकाल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो