script

आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने कलेक्टोरेट में खुद पर डाला केरोसीन, आग लगाने का किया प्रयास

locationहोशंगाबादPublished: Sep 23, 2020 01:04:11 pm

Submitted by:

sandeep nayak

एमपीइबी में किराए से लगा वाहन हटाए जाने के बाद किस्त नहीं भर पा रही थी महिला

आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने कलेक्टोरेट में खुद पर डाला केरोसीन, आग लगाने का किया प्रयास

आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने कलेक्टोरेट में खुद पर डाला केरोसीन, आग लगाने का किया प्रयास

होशंगाबाद/कोरोना काल के दौरान आर्थिक रूप से परेशान एक महिला ने मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया है।महिला का नाम सुलोचना तासवडे है। महिला परिसर के भीतर आग लगाने का प्रयास कर रही थी। तभी ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे बचा लिया।वर्षा हरदेनिया, जिला नाजिर बीके तिवारी और क्लर्क राधारमन चौधरी की मदद से उसे छुड़ाया गया। पुलिस को मामले की सूचना देकर महिला को उनके हवाले कर दिया।
सुलोचना ने बताया कि उनके दो वाहन बैंक से कर्ज लेकर सोहागपुर एमपीइबी और माखननगर में लगाए थे। एक वाहन को कोरोना संक्रमण के दौरान नवंबर में हटा दिया गया। जबकि माखननगर में लगे वाहन का कई माह से भुगतान नहीं हो रहा है। एेसे में वह और उसका परिवार आर्थिक तंगी से परेशान है। इस बीच महिला ने अपनी समस्या के समाधान के लिए डीई, एसई सहित सभी सक्षम अधिकारियों से बात की। लेकिन उसकी परेशानी का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद उसे किस्तों को भरने के लिए बैंक से लगातार परेशान किया जा रहा है।
इनका कहना है
महिला आर्थिक तंगी से परेशान थी, उसकी कोई गाड़ी सोहागपुर एमपीइबी ने हटा दी थी, जिससे गाड़ी की किस्त नहीं भर पा रही थी। मामले की जांच शुरू कर दी है, आगे जो तथ्य सामने आते है, उसे हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
– मंजू चौहान, एसडीओपी होशंगाबाद

ट्रेंडिंग वीडियो