script108 वाहन के पायलट गर्भवती महिला को 1 किमी स्ट्रेचर पर लिटाकर पहुंचे एंबुलेंस तक, जन्मे जुड़वा बच्चे | Woman reached hospital without ambulance, gave birth to twins | Patrika News

108 वाहन के पायलट गर्भवती महिला को 1 किमी स्ट्रेचर पर लिटाकर पहुंचे एंबुलेंस तक, जन्मे जुड़वा बच्चे

locationहोशंगाबादPublished: Oct 26, 2019 05:14:42 pm

Submitted by:

sandeep nayak

बच्चों के साथ महिला भी स्वस्थ्य

108 वाहन के पायलट गर्भवती महिला को 1 किमी स्ट्रेचर पर लिटाकर पहुंचे एंबुलेंस तक, जन्मे जुड़वा बच्चे

108 वाहन के पायलट गर्भवती महिला को 1 किमी स्ट्रेचर पर लिटाकर पहुंचे एंबुलेंस तक, जन्मे जुड़वा बच्चे

बैतूल। ग्रामीण स्थानों पर अब भी सड़क सुविधाएं लोगों के लिए सपना बन रही हैैं। यही कारण है कि आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर को भी ऐसा ही एक नजारा दिखा। जिसमें एक गर्भवती महिला के लेने 108 वाहन गांव पहुंचा तो वह उसके गांव घर तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में 108 वाहन के पायलट महिला के स्टे्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस तक पहुंचे। यहां से महिला को समामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
ग्राम खजरी का मामला
ग्राम खजरी में महिला ललिता पति दिनेश धुर्वे 23 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को 108 वाहन के लिए सूचना दी गई। जब वाहन पहुंचा तो वह गांव के अंदर सड़क खराब होने के कारण नहीं पहुंच सका। ऐसे में महिला की स्थिति गंभीर होने पर 108 के स्टाफ द्वारा महिला को स्पाइन बोर्ड पर लिटाकर 1 किमी पैदल चलकर एम्बुलेंस तक लाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को नजदीक के बोरदेही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। यहां पहुंचते ही महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। 6 माह में डिलीवरी होने पर महिला और बच्चों को 108 से जिला अस्पताल रैफर किया गया। 108 के प्रमोद सूर्यवंशी और मनोज साबले ने बताया कि गांव में रास्ता खराब होने से एम्बुलेंस घर तक नहीं जा रही थी, लेकिन महिला की स्थिति खराब होने की वजह से हमें महिला को स्पाइन बोर्ड पर लिटा कर एम्बुलेंस तक लांना पड़ा। महिला को 6 माह का गर्भ होने में प्रसव होना गंभीर विषय है। अगर महिला को सही समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलती तो इसमें महिला की जान भी जा सकती थी हालांकि अभी बच्चे स्वस्थ्य हैं। और महिला भी स्वस्थ्य है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो