scriptएक माह से नहीं मिला पीने का पानी, महिलाओं ने घेरा सिविल कार्यालय | Women did not get drinking water for one month | Patrika News

एक माह से नहीं मिला पीने का पानी, महिलाओं ने घेरा सिविल कार्यालय

locationहोशंगाबादPublished: Sep 19, 2019 10:56:42 pm

Submitted by:

yashwant janoriya

आक्रोशित वार्डवासी ने पार्षद के नेतृत्व में किया घेराव

water problem

water problem

पाथाखेड़ा. नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में लगभग डेढ़ माह से सिविल विभाग द्वारा पानी सप्लाई नहीं देने से आक्रोशित वार्ड वासी ने गुरुवार को पार्षद के नेतृत्व में सिविल कार्यालय का घेराव किया। जमील खान उर्फ सोनू, शहनाज खान, लीलावती गिरी, रूबी गुप्ता ने बताया कि 11 अगस्त से वार्ड क्रमांक 12 शांति नगर में सिविल विभाग द्वारा पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है।
सिविल कर्मचारी कहते हैं टंकी में पानी नहीं आ रहा है। जबकि वार्ड वासियों का कहना कि है टंकी में पानी ओवरफ्लो होकर गिरता है, लेकिन पानी की सप्लाई सिविल विभाग के कर्मचारी द्वारा चालू नहीं कि जाती। वार्ड वासियों के विरोध करने पर सिविल विभाग के कर्मचारी कहते हैं कि जब विभाग के आला अधिकारी आदेश करेंगे जब पानी सप्लाई चालू की जाएगी।
वार्ड पार्षद के साथ पहुंची महिलाएं : गुरुवार को वार्ड पार्षद नागेंद्र निगम के साथ लगभग सैकड़ों महिलाओं पुरुषों युवा ने सिविल विभाग का घेराव किया। सूचना मिलते ही सिविल विभाग कार्यपालन यंत्री मंगल सिंह धुर्वे मौके पर पहुंचे। पार्षद ने बताया कि वार्डे में पानी की सप्लाई पिछले डेढ़ माह से बंद गई है। सिविल विभाग के अधिकारी मंगल सिंह धुर्वे ने कहा कि डब्लू टी प्लांट में फाल्ट हुआ था, पैनलों में आग लग गई थी। इस कारण वार्ड क्रमांक 12 में पानी की टंकी नहीं भर पा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर शहनाज खान, लीलावती गिरी, आशिया, संगीता, ताराबाई, रूबी गुप्ता, ताप्ती पवार, अनिता, प्रमिला, मालती, सुरेंद्र, रितेश, विमला, मीरा, लक्ष्मी आदि महिला पुरुष युवा उपस्थित थे।

पिकअप में मवेशी भरकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे, पुलिस किया जब्त, दो आरोपियों को पकड़ा
मुलताई. ग्राम बिरूल बाजार से पैदल तथा वाहनों से महाराष्ट्र की ओर वध के लिए मवेशियों को ले जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कई बार पुलिस द्वारा पैदल तथा वाहनों में भरकर ले जाए जा रहे मवेशियों को पकड़कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई, बावजूद माफियाओं द्वारा मवेशियों की तस्करी बंद नहीं की जा रही है जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। बुधवार रात्री बिरूल बाजार से महाराष्ट्र की ओर जा रही एक संदिग्ध पिकअप को पुलिस द्वारा पकड़ा गया जिसमें तीन भैंस थी। पूछताछ में भैंसों को ले जा रहे दो युवकों द्वारा संतोषप्रद जवाब नही देने से पुलिस द्वारा पिकअप जब्त कर दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है। मासोद चौकी प्रभारी उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक गंभीर सिंह रघुवंशी, मनोज डेहरिया व अजय हातिय द्वारा गश्त के दौरान रायआमला के पास पिकअप क्रमांक एमपी 48 जी 2119 नजर आई जिसमें बैठे अनिल नागले निवासी रायआमला तथा शेख लतीफ प्रभात पट्टन से जब पूछताछ की गई तो उन्होने पुलिस को संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बैतूल न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल भैसों को मासोद पंचायत के कांजी हाऊस में रखा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो