scriptसंतुलित भोजन न लेने से महिलाएं हो रही एनीमिया से पीडि़त | Women suffering from anemia due to not taking balanced diet | Patrika News

संतुलित भोजन न लेने से महिलाएं हो रही एनीमिया से पीडि़त

locationहोशंगाबादPublished: Sep 19, 2019 10:41:21 pm

Submitted by:

yashwant janoriya

पोषण माह अंतर्गत जागरुकता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुजरी बाजार में लगाए स्टॉल

anemia problem

anemia problem

सारनी. राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत गुरुवार को नगरपालिका परिषद अंतर्गत लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में त्योहार से व्यवहार कार्यक्रम किया गया। वहीं पाथाखेड़ा गुजरी बाजार में जागरूकता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संतुलित आहार के स्टॉल लगाकर संतुलित भोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रेम नगर वार्ड नंबर 14 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता उबनारे ने आयोजित कार्यक्रम में कहा संतुलित भोजन नहीं लेने से आज हर किशोरी बालिका और महिलाएं एनीमिया से पीडि़त है। अपने भोजन मे सहजन की फल्ली जरूर शामिल करे। वार्ड नंबर 14 के भाग दो में हेल्दी बेबी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की गई। वहीं वार्ड नंबर 6 के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और किशारियों ने भोजन में संतुलित आहार शामिल करने शपथ ली। वहीं हेल्दी बेबी स्पर्धा भी हुई। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया पूरे माह चलने वाले पोषण माह में समस्त वाडवासियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा। कार्यक्रम में अलविना, ज्योति, रनिया, सोनाली, कंचन, गीतिका, रंजना, दीपक, तोसिफ, खुशहाल, आंगनबाड़ी सहायिका मैना मौजूद थी। वार्ड 6 के कार्यक्रम में सुपर वाइजर राखी ज्ञानचंदानी, पार्षद शकुंतला पाटिल, कार्यकर्ता रीना, सरिता नागले, सहायिका सुरेखा पाटिल, शीला सोनी मौजूद थी। वार्ड नंबर 25 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजनी सोनी समेत वार्ड की महिलाएं मौजूद थी।
कुपोषण को रोकने जागरुकता की जरूरत : उन्होंने कहा अपने देश में कुपोषण दिनों दिन बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी हम संतुलित आहार को पूरी तरह भूल गए हैं। हमारे भोजन में वसा है ना खनिज लवण, आयरन है ना प्रोटिन है। हमें अपने देश की नीव को मजबूत करने अपने बच्चों के पोषण पर ध्यान देने की जरूरत है। जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का दूध दिया जाना चाहिए। छह माह का शिशु होने पर उसे घर में पका भोजन मसलकर दिया जाए। यह भी ध्यान रखे की शिशु को दिया गया भोजन ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला। भोजन में आयोडिनयुक्त नमक का उपयोग करना चाहिए। हर माह बच्चें का वजन, लंबाई व ऊंचाई नापे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो