scriptWorld Disabled Day: दिव्यांगों ने लगाई हौंसलों की दौड़, रांगोली में भरे कल्पना के रंग | World Disabled special Day | Patrika News

World Disabled Day: दिव्यांगों ने लगाई हौंसलों की दौड़, रांगोली में भरे कल्पना के रंग

locationहोशंगाबादPublished: Dec 02, 2018 12:35:05 pm

Submitted by:

poonam soni

दिव्यांग खिलाडिय़ों ने लगाई हौंसलों की दौड़, रांगोली में भरे कल्पना के रंगचयनित प्रतिभागी कल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

World Disabled Day

दिव्यांगों ने लगाई हौंसलों की दौड़, रांगोली में भरे कल्पना के रंग

पिपरिया. शासकीय कन्या उमावि में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिव्यांग खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में शामिल होकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया वहीं उपस्थित निर्णायकों ने अंक देकर विजेताओं को पुरस्कृत किया।कन्या उमावि में ब्लॉक के चिन्हित स्कूलों के दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूलों के शिक्षक, पालक बच्चों को प्रतियोगिता में लेकर पहुंचे। आचार संहिता के कारण जनप्रतिनिधि उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। दिव्यांगों ने आकर्षक रांगोली में रंग भरे वहीं कुर्सी, चम्मच दौड़, 50 मीटर दौड़ में भाग लेकर दिव्यांगता को मात देकर अपने हौसले का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने दिव्यांगों की खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया। बीआरसी पीके शर्मा,बीइओ अरविंद रघुवंशी ने प्रतियोगित संपन्न कराई।

विश्व दिव्यांगता दिवस पर होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता : ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभाओं ने भाग लिया। बालक बालिका वर्ग से तीन प्रतियोगिताओं के लिए 06 खिलाड़ी चयनित हुए। चयनित खिलाड़ी होशंगाबाद में 3 दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस पर एसएनजी खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने सुबह आरएनए स्कूल पहुंचेंगे।

रांगोली प्रतियोगिता – प्रथम ऋषिका मिडिल स्कूल नंदबाड़ा, द्वितीय कंचन पिसुआ शाला
चम्मच दौड़ बालक में- प्रथम आकाश मिडिल स्कूल सांडिया,
द्वितीय जगदीश खापरखेड़ा
चम्मच दौड़ बालिका में- प्रथम सुखवती, निताशा, द्वितीय स्थान पर गीतांजली रहीं।
50 मीटर दौड़ में – प्रथम आकाश, सुखवती
द्वितीय- जगदीश एवं पुष्पा
कुर्सी दौड़ बालक में – प्रथम जगदीश, गीतांजली, एवं द्वितीय स्थान पर आकाश एवं निताशा रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो