scriptworld population day यहां 13 लाख आबादी में लिए 227 यात्री बस और 152 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र | world population day 2018 | Patrika News

world population day यहां 13 लाख आबादी में लिए 227 यात्री बस और 152 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र

locationहोशंगाबादPublished: Jul 11, 2018 01:43:12 pm

Submitted by:

sandeep nayak

जनसंख्या के हिसाब से नहीं बढ़ी सुविधाएं

world population day

यहां 13 लाख आबादी में लिए 227 यात्री बस और 152 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र

होशंगाबाद। जिले और शहर की आबादी बढ़ रही है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं। 13 लाख की जनसंख्या वाले जिले में सुविधाओं के नाम पर 227 यात्री बसें हैं और एक जिला अस्पताल के साथ 15२ स्वास्थ्य केंद्र। जिनकी व्यवस्थाएं भी डाक्टर्स और स्टाफ की कमी के कारण पहले से ही लडख़ड़ाई हुई हैं। अब बात करें पेयजल की तो संभागीय मुख्यालय होशंगाबाद में ही गर्मी में पानी के लिए फायर बिग्रेड तक की मदद लेना पड़ती है।आबादी के अनुरूप चिकित्सा, शिक्षा, लोक परिवहन साधन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जबकि जिले में प्रतिदिन २५ हजार यात्री लोक परिवहन का उपयोग करते है। जिला अस्पताल के हाल यह हैं कि यहां सिर्फ 13 विशेषज्ञ डॉक्टर और 26 मेडिकल आफिसर हैं।

फायर बिग्रेड टैंकर तक से लेते हैं मदद
नपा की जल प्रदाय शाखा के अनुसार शहर के ग्रामीण और शहरी इलाकों को मिलाकर डेढ़ लाख की आबादी है, लेकिन नपा के पास सिर्फ छह टैंकर और दो फायर बिगेड टैंकर ही मौजूद हैं। गर्मियों में कई इलाकों में जलसंकट होता है। तब फायर बिग्रेड और उसके लिए रिजर्व टैंकर तक से पानी की सप्लाई करना पड़ती है।
यह है जनसंख्या की स्थिति
शहर ग्रामीण शहरी कुल
होशंगाबाद 47761 1179988 165749
इटारसी 123325 117394 240719
सिवनी मालवा 156688 30100 186788
डोलरिया 48063 9540 57603
बाबई 117623 167441 134364
सोहागपुर 124144 25040 149184
पिपरिया 108078 73183 181261
बनखेड़ी 125682 —— 125682
स्वास्थ्य सुविधा
प्राइवेट चिकित्सा – संख्या
नर्सिग होम – 31
क्लीनिक – 51
सीटीएमआरआई – 01
होम्योपैथिक – 35
आयुर्वेदिक – 20
यूनानी – 04
डेंटल – 25
पैथोलॉजी – 04
सरकारी अस्पताल – 152
एवं स्वास्थ्य केंद्र
परिवहन के साधन
वाहन – संख्या
आटोरिक्सा – 3031
मैक्सीकेब – 732
टैक्सी कैब – 789
निजी कार – 8732
ओमनी बस – 1344
बस – 147
मिनी बस – 80
स्कूल बस – 244
ग्रामीण इलाकों में – 29

चलने वाले वाहन
&जनसंख्या के हिसाब से चिकित्सीय सेवाओं में कमी है। आबादी को देखते हुए शासन को सेवाओं में बढ़ोत्तरी करना चाहिए ताकि डॉक्टर अच्छे से इलाज के साथ-साथ नीचे स्तर तक मॉनिटरिंग कर पाएं।
डॉ. पी.के चतुर्वेदी, सीएमएचओ
&बढ़ती आबादी से ग्रामीण क्षेत्रों में 20 प्रतिशत यातायात का दबाव बढ़ रहा। इससे नगरीय यातायात व पार्किग की व्यवस्था भी गड़बड़ा रहीं है। आए दिन एक्सीडेंट बढ़ रहे है। इसके लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
मनोज तेहनगुरिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो