script

lok sabha election 2019 इस लोकसभा सीट पर नए सांसद की जीत में युवाओं की रहेगी अहम भूमिका, ये है कारण

locationहोशंगाबादPublished: May 05, 2019 01:55:15 pm

Submitted by:

sandeep nayak

संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 3 हजार 756 मतदाता

Young voters important role in hoshangabad lok sabha election 2019

पांचवा चरण: 7 सीटों पर वोटिंग, 2014 में सभी पर जीती थी भाजपा; 6 सीटों पर 20 सालों से नहीं जीती कांग्रेस

होशंगाबाद। संसदीय क्षेत्र होशंगाबाद में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही कारण है कि अलसुबह से देर रात तक जनसंपर्क में देखे जा सकते हैं। हलांकि इस संसदीय क्षेत्र में युवाओं की भूमिका अहम रहने वाली है। क्योंकि अकेले होशंगाबाद जिले में ही इस बार 28 हजार 462 नव मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 15 हजार 709 युवक व 12 हजार 753 युवतियां हैं। होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में 2210 बूथों पर 17 लाख 3 हजार 756 मतदाता मतदान करेंगे, इनमें 8 लाख 95 हजार 775 पुरुष व 8 लाख 7 हजार 918 महिला मतदाता 63 थर्ड जेंडर शामिल हैं। मतदान की सुरक्षा के लिए जिले में करीब तीन हजार जवान तैनात किए गए हैं। क्रिटिकल मतदान केंद्रों में विशेष सशस्त्र बल निगरानी करेंगे।
2250 मतदान केंद्रों पर मतदान
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में 6 मई को 2250 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसमें नरसिंहपुर में 281, तेंदूखेडा में 224, गाडरवारा में 238 तथा उदयपुरा में 308 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। होशंगाबाद जिले के अंतर्गत सिवनीमालवा में 318, होशंगाबाद में 261, सोहागपुर में 306 तथा पिपरिया में 312 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। होशंगाबाद जिले की चारों विधानसभाओं में 20-20 तथा कुल 80 मतदान केन्द्र महिलाओं द्वारा एवं एक-एक मतदान केन्द्र दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किये जाएंगे।

Young voters important role in hoshangabad lok sabha election 2019
कहां कितने पुरुष-महिला मतदाता
नरसिंहपुर विस में 113594 पुरुष, 106016 महिला मतदाता, तेंदूखेड़ा में 91463 पुरुष, 82694 महिला, गाडरवारा में 103326 पुरुष, 92485 महिला, सिवनीमालवा में 119705 पुुरुष, 108929 महिला, होशंगाबाद में 112333 पुुरुष, 104151 महिला, सोहागपुर में 119622 पुरुष, 106088 महिला, पिपरिया में 112663 पुरुष, 101162 महिला, उदयपुरा में 123069 पुरुष, 106393 महिला मतदाता हैं।

मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश
सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना के माध्यम से लोकसभा चुनाव के सिलसिले में संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश के दिन की घोषणा की है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में 6 मई को मतदान किया जाना हैं। अत इस दिन सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश रहेगा।

जिले में 1322 मतदान दल किये गठित
जिले में कुल 1322 मतदान दल गठित किए हैं। इनमें से 1197 मतदान दल जिले के 1197 मतदान केन्द्रों पर मतदान करायेंगे तथा शेष दल रिजर्व में रहेंगे। नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत तीनों विधानसभाओं के लिए 820 मतदान दलों का गठन किया है। इनमें से 745 मतदान दल मतदान केन्द्रों पर मतदान कराएंगे तथा शेष दल रिजर्व में रहेंगे। रायसेन जिले के अंतर्गत उदयपुरा विधानसभा में 308 मतदान केन्द्रो के लिए 339 मतदान दल गठित किये गये हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो