scriptमाछा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या | Youth shot dead in the village Machha | Patrika News

माछा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

locationहोशंगाबादPublished: Sep 13, 2015 11:11:00 pm

सोहागपुर
ब्लॉक के ग्राम माछा मे रविवार सुबह 11 बजे आपसी विवाद के चलते फायरिंग हो गई।

hosangabad

hosangabad

सोहागपुर/होशंगाबाद।सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम माछा मे रविवार सुबह 11 बजे आपसी विवाद के चलते फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।


इससे पहले दोनों को सोहागपुर स्वास्थ्य केंद्र से होशंगाबाद नर्मदा अस्पताल व वहां से भोपाल ट्रॉमा सेंटर रैफर किया गया। ट्रॉमा पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव में तनाव जैसे हालात हैं। इसे देखते हुए फोर्स तैनात किया गया है।



सोहागपुर टीआई सिद्धार्थ प्रियदर्शन ने बताया कि अच्छे भैया पुत्र रमेश खन्ना (30) मकान के समीप नदी के रास्ते पर बागुड़ बना रहा था। तभी आरोपी विनय खन्ना (40) से उसका विवाद हो गया।


विनय ने 10-11 साथियों को बुलाया और शॉटगन (कट्टे) से अच्छै भैया पर फायर कर दिया। गोली अच्छे के पेट से आर-पार हो गई। उसको बचाने आए चाचा रामसिंह को भी बका, लाठियों से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। रामसिंह ने अस्पताल मे पुलिस को बताया है कि विनय सहित सुरेंद्र सिंह, दुष्यंत, नारायण, मुरारी, गिरवर, गिरधारी, मनमोहन, अमित, रजत तथा राजकुमार ने भी मारपीट की है।


एसडीओपी अर्जुन उइके का कहना है कि फिलहाल मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 323, 294, 506 बी, 147, 148, 149 सहित आम्र्स एक्ट 25 व 27 का केस दर्ज किया है। मर्ग डायरी मिलने पर जांच उपरांत धारा 302 बढ़ाई जाएगी। आरोपी फरार हैं।

पहले भी हुआ झगड़ा

दोनों पक्षों के बीच 21 मई को डीपी से बिजली की डोरी ले जाने के चलते विवाद हुआ था। दोनों पक्षो ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक पक्ष की ओर से रामसिंह फरियादी व विनय आरोपी था। जबकि दूसरे पक्ष से लिखाई रिपोर्ट में मृतक अच्छे भैया खन्ना आरोपी था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो