यह भी पढ़ें कोरोना ने डारायाः पिछले चौबीस घंटे में 25 मौतें, 568 संक्रमित घर में घुसकर मारपीट यह घटना गुरदासपुर जिले के गांव तिब्बड़ की है। 22 वर्षीय साल की सीमा (बदला हुआ नाम) की 30 जुलाई को शादी की तारीख पक्की की गई थी। गांव की ही एक साक्षी से एकतरफा प्यार करता है। वह साक्षी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। लड़की राजी नहीं थी। इस चक्कर में उसने सीमा की शादी दो जगह से तुड़वा दी। अब उसकी शादी से एक दिन पूर्व बुधवार की रात्रि में लड़का घर में घुस आया। अपने कुछ साथियों की मदद से घर में घुसकर हमला कर दिया। उसके पिता की टांग टूट गई। भाई के सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे कई टांके लगाने पड़े। फिलहाल दोनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
यह भी पढ़ें राम-रहीम ने जेल से भेजी चिट्ठी, कोरोना से बचने का नायाब तरकीब बताई, अंदर तेजाब से हमला किया था इस घटना के बाद साक्षी ने बताया कि युवक ने एक सप्ताह पूर्व उस पर तेजाब से हमला किया था। झुलस जाने पर जब परिचितों ने पूछा तो उसने खाना बनाते वक्त जलने की बात कही। युवक ने पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी थी, इस कारण वह डर गई थी और असली बात छिपा ली थी।