होशियारपुर

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, गोलियां भी चलीं, चार गंभीर घायल

दोनों धड़ों की तरफ से एक दूसरे पर तेजधार हथियारों के साथ हमला करने के साथ-साथ गोलियाँ भी दागी गईं।

होशियारपुरJun 17, 2020 / 04:17 pm

Bhanu Pratap

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, गोलियां भी चलीं, चार गंभीर घायल

होशियारपुर। होशियारपुर के हलका टांडा उड़मुड़ के‌ अधीन आते गाँव रडा़ मंड में ज़मीनी विवाद के चलते दो धड़ों के बीच हुए झगड़े ने ख़ूनी रूप धारण कर लिया। दोनों धड़ों की तरफ से एक दूसरे पर तेजधार हथियारों के साथ हमला करने के साथ-साथ गोलियाँ भी दागी गईं।
एकदूसरे पर हमले का आरोप

घटना सम्बन्धी जानकारी देते हुए एक पक्ष के व्यक्तियों ने बताया कि उन की तरफ से अपनी जमीन में खेती की जा रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से सैकड़ों व्यक्तियों के साथ मिल कर उन पर कातिलाना हमला कर गंभीर रूप में जख्मी कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सारी वारदात दूसरे पक्ष के व्यक्तियों की तरफ से अंजाम दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों की ओर से राजनीतिक एवं पुलिस की शह पर ही किया गया है। उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि हमला उन्होंने नहीं किया, बल्कि उन पर हमला किया गया है।
ये हुए घायल

घायलों में सतपाल सिंह पुत्र गुलजार सिंह, बाबा हरबंस सिंह पुत्र अजैब सिंह, मनिंदर पुत्र दलजीत सिंह और सतपाल सिंह पुत्र गुरनाम सिंह शामिल हैं। घायलों का सिविल अस्पताल होशियारपुर में इलाज चल रहा है।
पुलिस कर रही कार्यवाही

घटना की सूचना मिलते पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुँच कर लड़ाई में जख्मी हुए व्यक्तियों को सिविल अस्पताल टांडा में भर्ती कराया, जहां से उन्हें होशियारपुर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस मामला दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.