scriptगृह क्लेश और अवैध संबंधों के कारण हुई पांच हत्याएं | Five murders occurred due to home trouble and illicit relations punjab | Patrika News

गृह क्लेश और अवैध संबंधों के कारण हुई पांच हत्याएं

locationहोशियारपुरPublished: Jun 27, 2020 08:41:35 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

पहले बेटे ने चार लोगों का तलवार से गला काटा
दूसरे बेटे ने अपने भाई को मार डाला, दोनों नशे में थे

nurder

nurder

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन के गांव कैरों में एक ही घर में पांच व्यक्तियों के कत्ल होने का मामला सामने आया था। इस हत्याकांड में घर के मालिक बृजलाल धत्तू उसके बेटे बंटी, पुत्रवधु अमनदीप कौर एवं जसप्रीत कौर सहित ड्राइवर गुरसाहिब सिंह की बेरहमी से गला रेत कर हत्या की गई थी। तरनतारन पुलिस ने इस मामले की बारीकी से जांच करते हुए मृतक परिवार के नशे से धुत लड़के गुरजंट सिंह को हिरासत में लिया था। इसके साथ ही हत्याकांड का खुलासा हो गया। पहले कहा जा रहा था कि शराब माफिया ने कत्ल कराए हैं।
अवैध संबंधों के शक में हत्या

पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतक के दोनों बेटे गुरजंट सिंह जंटा और मृतक बंटी के आपसी गृह कलेश और घर की दोनों बहुओं के ड्राइवर के साथ अवैध संबंधों को लेकर हुए झगड़े ने बाद हत्याकांड का रूप धारण कर लिया। बेटे बंटी ने अपने ही पिता बृजलाल का तलवार से गला रेत दिया। उसे अपनी भाभियों पर ड्राइवर गुरसाहिब सिंह के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जिसके चलते उसने बाद में अपनी दोनों भाभियों अमनदीप कौर और जसप्रीत कौर का भी गला रेत कर कत्ल कर दिया। बंटी ने बाद में तैश में आकर ड्राइवर गुरसाहिब सिंह को भी मौत के घाट उतार दिया।
झगड़े के बाद गुरजंट ने बंटी को मार डाला

पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी बंटी उस समय नशे में था। नशे की हालत में ही 4 लोगों का कत्ल करने के बाद वह सो गया। देर रात जब बृजलाल का छोटा बेटा गुरजंट सिंह घर में आया तो घर में चार लोगों का कत्ल देखने के बाद उसका खून खौल उठा। उसने बंटी से पूछताछ की। जैसे ही उसे पता चला कि यह कत्ल उसके भाई बंटी ने किए हैं, तो गुरजंट सिंह और बंटी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद गुरजंट सिंह ने बंटी का कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक बृजलाल के चारों बेटे नशे के आदी थे और यह सारा हत्याकांड नशे के सुरूर में लड़ाई झगड़े के कारण हुआ।
क्या कहा एसएसपी ने

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि बंटी ने चार कत्ल करते समय नशा किया हुआ था और जब गुरजंट सिंह ने बंटी का कत्ल किया तो गुरजंट सिंह ने भी नशा ले रखा था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड में उपयोग किए जाने वाले दो हथियारों को कब्जे में लेलिया है। गुरजंट सिंह पर धारा 302 के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो