script

नेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटिज तक, 100 साल की इस वृद्ध महिला से मिलने दौड़े चले आते हैं लोग

Published: Jul 01, 2018 11:56:26 am

Submitted by:

Arijita Sen

वर्तमान समय में इंसान के पास टाइम का बड़ा अभाव है, लेकिन इसके बावजूद एक ऐसी महिला है जिनके साथ वक्त बिताने के लिए हर कोई तैयार रहता है।

हरदी बाई

नेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटिज तक, 100 साल की इस वृद्ध महिला से मिलने दौड़े चले आते हैं लोग

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में लोग अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं। किसी को एक-दूसरे के घर में झांकने की फुर्सत तक नहीं। हर कोई पैसे कमाने और आगे बढ़ने के लिए सुबह से शाम तक भागता रहता है।

वर्तमान समय में इंसान के पास टाइम का बड़ा अभाव है, लेकिन इसके बावजूद एक ऐसी महिला है जिनके साथ वक्त बिताने के लिए हर कोई तैयार रहता है। सामान्य से लेकर सेलेब्रिटिज भी इस महिला से चंद बातें करने को तरस जाते हैं।

आखिर कौन है यह महिला? ऐसी क्या खूबी है इनमें कि हर कोई इनसे मिलने दौड़ा चला आता है? आइए हम इनके बारे में पूरी सच्चाई आपको बताते हैं।

हरदी बाई

सबसे पहले बता दें कि इस वृद्ध महिला का नाम हरदी बाई है। सौ साल की यह महिला रैकवार खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह के पास एक छोटी सी झोपड़ी में रहती हैं। आज से कई साल पहले इनके पति की मौत हो गई। इसके बाद इनके पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं था। ऐसे में गुजारा करने के लिए इन्होंने अपनी झोपड़ी के पास ही एक छोटी सी चाय की दुकान खोली।

हरदी बाई
हरदी बाई की हाथ का चाय पीने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां तक की मुंबई से सेलेब्रिटिज तक यहां आकर इनके हाथ की चाय पीते हैं और वहीं बैठकर उनके साथ गप्पे भी लड़ाते हैं। शेखर कपूर और जैकी श्रॉफ की मानें तो आज भी हरदी बाई के हाथों में जादू है।
शेखर कपूर तो इनसे इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट भी शेयर की। आपको बता दें हरदी बाई कई सालों से चाय बनाकर लोगों को पिला रही हैं। यहां तक कि वह नेहरू जी को चाय पिला चुकी हैं।
हरदी बाई
लोगों का ऐसा मानना है कि इनसे बात करके मन को राहत मिलती है। यह अपने जिंदगी की तमाम किस्सों के बारे में खुलकर बात करती हैं। बीच-बीच में ठहाके भी लगाती है। हमेशा यह जरूरी नहीं है कि मन की शान्ति के लिए किसी मंदिर या सत्संग में जाए, हमारे आसपास कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें गुफ्तगू कर आप अपनी आत्मा को राहत पहुंचा सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो