script800 बच्चों का पिता बनने के बाद रिटायर हुआ 100 साल का कछुआ, जानें कैसे बचाई अपनी प्रजाति? | 100 years old turtle become the father of 800 children | Patrika News

800 बच्चों का पिता बनने के बाद रिटायर हुआ 100 साल का कछुआ, जानें कैसे बचाई अपनी प्रजाति?

locationनई दिल्लीPublished: Jun 20, 2020 02:07:43 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

करीब 60 साल तक अपनी प्रजाति बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले डिएगो (Diego) कछुए (Tortoise) को सेवानिवृत कर दिया गया है। रिटायर होने के बाद डिएगो वापस अपने घर प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में स्थित गालापोगास आइलैंड (Galapagos Island )चला जाएगा।
 

100_years_old_turtle_become_the_father_of_800_children_1.jpg

नई दिल्ली: डिएगो (Diego) नाम के कछुए (Tortoise) ने अपनी प्रजाति (Species) को बचाने का अनोखा लेकिन बेमिसाल काम कर दिखाया है। 80 किलो वजनी 100 साल के इस कछुए (Diego the 100 year old tortoise) ने विलुप्ति की कगार पर पहुंची अपनी पूरी प्रजाति को बचा लिया है। डिएगो ने एक-दो नहीं, 800 कछुओं के जन्म में बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन आज 60 साल बाद वह आधिकारिक तौर पर रिटायर हो रहा है।

BJP नेताओं का बड़ा कारनामा, China के राष्ट्रपति की जगह फूंका Kim Jong-un का पुतला, देखें Video

डिएगो (Diego) चेलोनोएडिस हूडेनसिस नामक प्रजाति का है। करीब 60 साल पहले सिर्फ दो मेल कछुए और 12 फीमेल कछुए ही बचे थे। गालापोगास आइलैंड पर ये इतने विशाल स्थान पर रहते थे कि इनकी आबादी बढ़ने में परेशानी आ रही थी।

इसके बाद साल 1965 में डिएगो को 14 अन्य कछुओं के साथ कैप्टिव ब्रीडिंग प्रोग्राम के तहत दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित सांता क्रूज आइलैंड चिड़ियाघर (Santa Cruz Island Zoo, Southern California) में लाया गया था। डिएगो को सबसे पहले 12 फीमेल कछुओं के साथ रखा गया। इसके बाद से अब तक 2000 से ज्यादा कछुए पैदा हो चुके हैं। आज सौ साल के डिएगो, एक अनुमान के मुताबिक इन 2000 से ज्यादा कछुओं में से 40 प्रतिशत के पिता हैं।

OMG: पानी छोड़ जमीन पर रहने लगीं हैं कुछ मछलियां, जानें कैसे हुआ ये बड़ा बदलाव?

अब डिएगो सहित ये सभी कछुए अपनी घर एक्वाडोर के गालापागोस द्वीपों में एक एस्पानोला लौट जाएंगे। डिएगो की उम्र भी 100 साल की हो चुकी है। ऐसे मं माना जा रहा है कि वो अब काफी वृद्ध हो चुका है और उसे आराम की जरूरत है।

 

 
https://twitter.com/parquegalapagos?ref_src=twsrc%5Etfw
इक्वाडोर के पर्यावरण मंत्री पाओलो प्रोआनो आंद्रेद ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “हम एक अहम अध्याय समाप्त कर रहे हैं, डिएगो और उसके साथी दशकों बाद अपनी प्रजातिको बचाने के बाद अपने घर लौट रहे हैं और एस्पानोला ने उनका खुली बाहों से स्वागत करता है। मंत्री जी ने बताया कि एस्पानोला द्वीप भेजने से पहले इन कछुओं का कुछ समय के लिए क्वरेंटीन के लिए रखा जाएगा ।
बता दें डिएगो अपने समूह में सबसे सफल नर कछुआ नहीं था. उससे आगे E5 कछुआ रहा जिसके बारे में माना जा रहा है कि बाकी 60 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि में उसी का योगदान था।
 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो