scriptआग में जली हुई बेटी पर भी खराब हो गई दरिंदे बाप की नीयत, दरिंदगी से पहले की कहानी सुन सिहर जाएगी रूह | father try to rape his daughter two times in bhind | Patrika News

आग में जली हुई बेटी पर भी खराब हो गई दरिंदे बाप की नीयत, दरिंदगी से पहले की कहानी सुन सिहर जाएगी रूह

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2018 12:55:14 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

इतना कुछ होने के बाद भी लड़की ने अपना मुंह बंद रखा।

rape

आग में जली हुई बेटी पर भी खराब हो गई हैवान पिता की नीयत, दरिंदगी से पहले की कहानी सुन सिहर जाएगी रूह

नई दिल्ली। तमाम कड़े नियम और कानूनों के बावजूद देश में बच्चियों-महिलाओं की सुरक्षा में कोई सुधार नहीं आ रहा है। अनजान तो अनजान, अब तो जन्म देने वाले दरिंदे बाप तक हवस की आग बुझाने के लिए अपनी बेटी तक को नहीं छोड़ रहे हैं। भिंड से सामने आए इस मामले को पढ़ने के बाद आपके दिल के कितने टुकड़े होंगे, ये हम भी नहीं जानते हैं। लेकिन इतना तय है कि आपकी रूह इस कदर कांप जाएगी कि घर में भी आपको डर लगने लगेगा। इंसानियत के साथ-साथ पिता-पुत्री के रिश्तों को तार-तार कर देने वाला ये मामला 30 जुलाई का बताया जा रहा है।
एक कलयुगी बाप की नीयत अपनी ही 18 साल की बेटी पर खराब हो गई। दरिंदे बाप ने अपनी बेटी के साथ रेप करने की कोशिश की। बाप की हैवानियत से बचने के लिए जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ ऐसा सलूक किया गया कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पिता से हैवान बने शख्स ने बेटी पर केरोसीन तेल डालकर उसमें आग लगा दी। आग में बुरी तरह से झुलसने के बाद लड़की को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि पिता द्वारा जलाए जाने में लड़की का 60 फीसदी शरीर झुलस गया था।
इतना कुछ होने के बाद भी लड़की ने अपना मुंह बंद रखा। लड़की की शराफत का दरिंदे बाप ने एक बार फिर से गलत फायदा उठाया। पीड़िता बीते मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वापस अपने घर आ गई। जहां उस वहशी दरिंदे ने एक बार फिर से अपनी बेटी के साथ रेप की कोशिश की। सब्र की इंतहां पार होने के बाद लड़की ने पुलिस में अपने कलयुगी बाप के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को शराब की लत लगी हुई है। रेप की कोशिश के दौरान भी दरिंदा शराब के नशे में था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो