लड़कियों की ड्रेस में करता है मेकअप नेस 12 साल के हैं और मेकअप करने में लड़कियों से भी आगे हैं। वह क्रॉस-ड्रेसिंग में माहिर हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपनी इसी कला का प्रदर्शन करते-रहते हैं। वह क्रॉस-ड्रेसिंग कर अपनी तस्वीरें भी शेयर करते हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। नेस लड़की की ड्रेस में ऐसा मेकअप करते हैं कि पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। पहली नजर में लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा तक नहीं होता है। उनकी इस कला को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर नेस के करीब तीन लाख फॉलोवर्स हैं, जिनके लिए नेस मेकअप टिप्स और स्किल्स के विडियोज शेयर करते हैं।
बचपन से ही था मेकअप का शौक बताया जाता है कि नेस को बचपन से ही मेकअप करने का बहुत शौक था। जैसे ही उसे सामान मिलता था वह मेकअप करने लग जाता था। उसके इसी शौक ने महज 12 साल की उम्र में उसे स्टार बना दिया।
फैशन शो से मिले पैसों से खरीदा मां—बाप के लिए घर बता दें, इंस्टाग्राम पर फेमस होते ही उन्हें फैशन शो के लिए भी आॅफर आ रहे हैं। वह कई फैशन शोज के लिए रैम्प पर कैटवॉक भी कर चुके हैं। इन शोज से हुई कमाई से नेस ने अपने माता-पिता के लिए घर भी बनवाया है।