script12 साल के बच्चे ने बैंक से उड़ाएं 10 लाख रुपए, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो | 12 Years Old Kid Steals 10 Lakh Rupees From Bank in Neemuch | Patrika News

12 साल के बच्चे ने बैंक से उड़ाएं 10 लाख रुपए, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

Published: Jul 15, 2020 11:26:16 am

Submitted by:

Soma Roy

Bank Robbery : बैंक के अंदर घुसकर 500 रुपए के नोटों के दो बंडल लेकर भागा बच्चा
बच्चे ने 10 सेकेंड से भी कम समय में घटना को दिया अंजाम

chori1.jpg

Bank Robbery

नई दिल्ली। बैंक से अक्सर चोरी होने या लूट की घटनाएं तो आपने काफी सुनी होंगी, लेकिन अगर आपको पता चले कि 10 सेकेंड में 10 लाख चुराने वाला कोई और नहीं बल्कि 12 साल का (Kid Steals Money) एक बच्चा है, तो जाहिर-तौर पर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के नीमच (Neemuch) जिले में भी हुआ। जहांं बैंक (Bank Robbery) से इतनी बड़ी रकम उड़ाने के पीछे एक बच्चे का नाम सामने आया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि बच्चा यहां की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की जावद शाखा में आया था। वह किसी शख्स के पीछे अंदर आया। इसके बाद कैश काउंटर पर गया। उसने वहां रखे लाखों के बंडल में से दो बंडल चुरा लिए और भाग गया। बैंक कर्मियों के मुताबिक बंडल में 10 लाख रुपए थे। बच्चे के काउंटर के पास आने पर उन्हें शक नहीं हुआ, लेकिन इतनी छोटी उम्र में ऐसा कारनामा देख हर कोई हैरान है। बैंक प्रबंधक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मामले की छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। वीडियो में दिख रहा था कि एक बच्चा किसी के साथ बैंक के अंदर दाखिल होता है। वह बड़ी ही चालाकी से कैश काउंटर के पीछे की ओर जाता है और वहां से 10 लाख रुपए चुराकर भाग जाता है। हैरानाी की बात यह कि इस काम में उसे 10 सेकंड भी नहीं लगे। बैंक मैनेजर ने बताया कि कैशियर रुपए रखने के लिए पेटी लेने अंदर गया था। तभी एक छोटा बच्चा बैंक के अंदर घुसा और कैश काउंटर से 500 रुपए के नोट के दो बंडल उठा कर भाग गया। जब तक उसे पकड़ते वो चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो