scriptदो भाइयों ने मिलकर किया लड़के का बलात्कार, मां ने भी दिया साथ.. पूरा मामला जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन | 2 brothers rape a boy and then killed him in america | Patrika News

दो भाइयों ने मिलकर किया लड़के का बलात्कार, मां ने भी दिया साथ.. पूरा मामला जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

Published: Jul 13, 2018 02:36:54 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

जोनाथन एडमसन (21) और बेनी (16) ने मिलकर बेन ईस्टमैन (16) के साथ दुष्कर्म किया और पीटकर-पीटकर हत्या कर दी थी।

ben

दो भाइयों ने मिलकर किया लड़के का बलात्कार, मां ने भी दिया साथ.. पूरा मामला जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

नई दिल्ली। रेप और मर्डर के दो आरोपी भाइयों की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने दो आरोपी बेटों को बचाने के लिए पुलिस को गुमराह किया, ताकि दोनों आरोपी लड़के मौका पाकर फरार हो सकें। जोनाथन एडमसन (21) और बेनी (16) ने मिलकर बेन ईस्टमैन (16) के साथ दुष्कर्म किया और पीटकर-पीटकर हत्या कर दी थी। दोनों भाइयों ने बेन को अनगिनत लातें मारी और सिर पर पत्थर से भी हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने जोनाथन और बेनी की मां किड्रा रोज एडमसन (46) को बीते मंगलवार को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि किंड्रा ने दोनों आरोपी बेटों को भगाने के लिए पुलिस को गुमराह किया, जो एक अपराध है। पुलिस ने कहा कि किंड्रा ने अपराधियों की मदद की है, इसलिए वह भी इस केस में एक अपराधी के रूप में पेश की जाएंगी।
पुलिस ने बताया कि किंड्रा को बेन की हत्या के बारे में सब कुछ पता चल चुका था, लेकिन उन्होंने जांच में अपराधियों की मदद की थी। जानकारी के मुताबिक मृतक बेन को दोनों भाइयों ने एक कैंपिंग ट्रिप पर चलने का प्रस्ताव दिया था। जहां उन्होंने बेन के साथ दुष्कर्म किया और पीट-पीटकर मार डाला। पूरा मामला जून महीने के आखिरी दिनों का बताया जा रहा है। जांचकर्ताओं ने बताया कि बेन की हत्या के बाद दोनों ने किंड्रा को पूरे मामले के बारे में बता दिया था कि उन्होंने बेन की हत्या कर दी है और उसकी लाश को दफना दिया है।
पूछताछ में किंड्रा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि वह उनके बेटे जैसा ही था, लेकिन वह ड्रग्स लेने लगा था। बता दें कि इस पूरे मामले में जोनाथन की गर्लफ्रेंड एमा ब्राउन को भी पुलिस को गुमराह करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला कि दोनों भाइयों ने करीब 45 मिनट तक बेन पर हमला करते रहे, उन्होंने इस दौरान बेन पर करीब सौ से भी ज़्यादा बार लात से हमला किया। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को याकीमा काउंटी से गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है कि दोनों ने बेन को किस वजह से मारा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो