60 साल की बुजुर्ग महिला ने युवाओं को पछाड़ 1 मिनट में चट की 6 इडली
प्रतिभागियों को 1 मिनट में ज्यादा से ज्यादा इडली खाने का चैलेंज दिया गया था।
एक 60 वर्षीय महिला ने अपना इडली खाने का कमाल दिखाते तमाम युवाओं पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता जीत ली।

नई दिल्ली। आपने अब तक कई प्रकार की प्रतियोगिता के बारे में सुना होगा। संगीत, दौड़ने और खाना पकाने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। इडली खाने की प्रतियोगिता हुई है। इसमें एक 60 साल की बुजुर्ग महिला ने एक मिनट में 6 इडली खा जाने का अनोखा वाकया सामने आया है। कर्नाटक के मैसूर में आयोजित हुई सबसे तेज इडली खाने की प्रतियोगिता हुई है। इसमें एक 60 वर्षीय महिला ने अपना इडली खाने का कमाल दिखाते तमाम युवाओं पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता जीत ली।
60 की बुजुर्ग ने जीती प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में जहां युवा भी 1 मिनट में एक, दो या अधिक से अधिक तीन इडली खा सकता है। लेकिन यह बुजुर्ग महिला 1 मिनट में 6 इडली चट कर गई। 60 वर्षीय महिला ने अपना इडली खाने का कमाल दिखाते तमाम युवाओं पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इस महिला का नाम सरोजम्मा बताया जा रहा है। इस महिला ने एक मिनट में सबसे ज्यादा 6 इडली खाकर सभी को चौंका दिया।
यह भी पढ़े :— दुकानदार को महंगा पड़ा खराब जूता देना, पति पहुंच गया कोर्ट, देखें वीडियो
महिलाओं के लिए था चैलेंज
इडली खाने की इस प्रतियोगिता का आयोजन मैसूर के मशहूर दशहरा फेस्टिवल के तहत किया गया था। यह प्रतियोगिता खासतौर पर महिलाओं के लिए आयोजित की गई थी। इसमें प्रतिभागियों को 1 मिनट में ज्यादा से ज्यादा इडली खाने का चैलेंज दिया गया था। इस दौरान हुल्लाहल्ली की सरोजम्मा ने चुनौती चैलेंज स्वीकरते हुए सबसे तेजी से इडली खाने में सफलता हासिल कर ली।
हर साल होती है प्रतियोगिता
ऐसा कहा जाता है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिनों तक चलता है। नवरात्र उत्सव के साथ इसकी शुरुआत होती है और बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदशमी के दिन समापन होता है। इस दौरान शहर को सजाया जाता है। इस प्रतियोगिता में बहुत सारी महिला भाग लेते है। जो कम समय में सबसे ज्यादा इडली खाने वाली विजेता बनती है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi