script65 साल की उम्र में लगा डेटिंग का चस्का, फेक कॉल्स के चक्कर में गंवाए 73 लाख रुपए | 65 Years Man Be The Prey of Fake Dating Apps, He loses 73 Lakh Rupees | Patrika News

65 साल की उम्र में लगा डेटिंग का चस्का, फेक कॉल्स के चक्कर में गंवाए 73 लाख रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Dec 13, 2019 12:02:44 pm

Submitted by:

Soma Roy

Fake Dating Apps : नवी मुंबई का रहने वाला है शख्स, फर्जीवाड़े का हुआ शिकार तो पुलिस की ली शरण
पुलिस ने तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है

Fake Dating Apps

Fake Dating Apps

नई दिल्ली। डेटिंग ऐप्स के चक्कर में यूथ को अक्सर आपने फंसते हुए देखा होगा। मगर इस चकाचौंध का शिकार एक उम्रदराज व्यक्ति भी हो गया है। 65 साल की उम्र (old man) में एक शख्स को डेटिंग का चस्का लगा। इसलिए उसने कुछ डेटिंग ऐप्स डाउनलोड (online dating) किए और उनसे संपर्क किया। मगर ये ऐप्स फर्जी निकले। उन्होंने लड़की से बात करवाने को लेकर बुजुर्ग से लगभग 73 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले को बढ़ता देख आखिर में शख्स को पुलिस की शरण लेनी पड़ी।
इमरजेंसी वार्ड के ऑपरेशन थियेटर में बजा अश्लील गाना, बनाए गए टिक टॉक वीडियो

बुजुर्ग व्यक्ति नवी मुंबई का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सितंबर 2018 में स्नेहा नाम की महिला ने 65 वर्षीय शख्स से कॉन्टेक्ट किया था। उसने उन्हें डेटिंग सर्विस के बारे में बताया था और उनसे मेंबरशिप लेने के लिए कहा था। महिला की बात मानकर शख्स ने रेजिस्ट्रेशन फीस के लिए मोटी रकम चुकाई थी। डेटिंग ऐप (Dating App) का दावा था कि वो उन तक लड़की पहुंचाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ऐसे में बुजुर्ग ने उनकी मेंबरशिप कैंसल करने की बात कही।
बुजुर्ग की मांग को देखते हुए डेटिंग ऐप वालों ने उनसे और रुपए देने को कहा। साथ ही उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराने की धमकी दी। इतना ही नहीं फर्जी डेटिंग ऐप वालों ने बुजुर्ग के घर फर्जी नोटिस तक भिजवा दिया। इससे डरकर शख्स ने डेटिंग ऐप वालों के बताए अलग-अलग अकाउंट में रुपए डाले। मगर लगभग 73.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने के बाद बुजुर्ग शख्स ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। छानबीन के बाद पुलिस ने फेक कॉल सेंटर से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें एक महिला और ट्रांसजेंडर भी शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो